'सलमान नहीं मैं होता बॉलीवुड का प्रेम', उनके सिक्योरिटी हेड बोले
सलमान खान ने अपने किरदार 'प्रेम' से बॉलीवुड में अलग जगह बनाई है। लेकिन प्रेम अगर सलमान ना होते तो? टीवी अभिनेता दीपराज राना का कहना है, कि अगर किस्मत सही होती तो आज वो बॉलीवुड के प्रेम हो सकते थे।
'सलमान नहीं मैं होता बॉलीवुड का प्रेम', उनके सिक्योरिटी हेड बोले
सलमान खान को बॉलीवुड में पहचान प्रेम के किरदार ने ही दिलाई। सलमान ने अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में प्रेम का किरदार निभाया। फिल्म और प्रेम दोनों दर्शकों को भा गए। एक के बाद सलमान को प्रेम नाम के किरदार फिल्मों में मिलते गए।
'सलमान नहीं मैं होता बॉलीवुड का प्रेम', उनके सिक्योरिटी हेड बोले
हाल ही में रिलीज हुई 'प्रेम रतन धन पायो' में एक बार फिर सलमान के किरदार क नाम प्रेम है। फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन इसी फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभाने वाले दीपराज राना का कहना है, कि भाग्य का खेल है वरना आज वो प्रेम होते।
'सलमान नहीं मैं होता बॉलीवुड का प्रेम', उनके सिक्योरिटी हेड बोले
दीपराज राना ने 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की सिक्योरिटी हेड के रोल में हैं। लेकिन प्रेम के रोल के बारे में उनके कहने का कारण पुराना है। उन्होंने इसका ताल्लुक अब से 26 साल पहले 'मैंने प्यार किया' के ऑडिशन के वक्त का बताया है।
'सलमान नहीं मैं होता बॉलीवुड का प्रेम', उनके सिक्योरिटी हेड बोले
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दीपराज राना का कहना है कि जब 'मैंने प्यार किया' में प्रेम के किरदार के लिए ऑडिशन हो रहे थे, तो उन्होंने भी ऑडिशन दिया और सूरज उनसे प्रभावित भी हुए। लेकिन उनकी किस्मत में वो रोल नहीं था और वो बस प्रेम बनते-बनते रह गए।