डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था उसकी जिंदगी पर बने फिल्म
डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था कि उसकी जिंदगी पर फिल्म बने वो 'मैं और चार्ल्स' के निर्माताओं पर कार्रवाई करने का मन बना चुका था, लेकिन नहीं कर सका। उसने कानूनी कार्रवाई करने की वजह रणदीप हुडा को बताई है।
डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था उसकी जिंदगी पर बने फिल्म
70 और 80 के दशक में दुनियाभर में मशहूर हुए डॉन चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर कई बार फिल्म बनाने की कोशिश की गई। लेकिन हर बार चार्ल्स को मनाने में फिल्म निर्माता नाकाम रहे। चार्ल्स ने अपनी जिंदगी को पर्दे पर दिखाने की इजाजत देने से साफ इंकार कर दिया।
डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था उसकी जिंदगी पर बने फिल्म
लेकिन परवल रमन ने डॉन की जिंदगी पर फिल्म बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। वो 'मैं और चार्ल्स' नाम से फिल्म बना रहे हैं। जिसमें रणदीप हुडा चार्ल्स के किरदार में दिखेंगे। काठमांडू(नेपाल) जेल में बंद चार्ल्स शोभराज से जब रणदीप हुडा मिलने पहुंचे तो डॉन ने बताया कि आखिर क्यों वो चाहकर भी उनको फिल्म बनाने से नहीं रोक पाया।
डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था उसकी जिंदगी पर बने फिल्म
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रणदीप ने चार्ल्स शोभराज से 25 अक्टूबर को काठमांडू जेल में मुलाकात की। चार्ल्स ने रणदीप से कहा कि 'कई लोगों ने उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए इजाजत मांगी। लेकिन मैंने किसी को अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने की इजाजत नहीं दी। यहां तक कि जब मैंने तुम्हे रोकने के लिए भी फ्रांस में अपने वकील से भी बात की।'
डॉन चार्ल्स शोभराज नहीं चाहता था उसकी जिंदगी पर बने फिल्म
चार्ल्स ने रणदीप को बताया कि 'मैंने तुम्हे रोकना चाहा, लेकिन जब मुझे पता चला कि तुमने अमोद कंठ से राइट ले लिए हैं, तो मैं कुछ ना कर सका।' अमोद कंठ ने ही चार्ल्स के केस की जांच की थी।