नामी हीरो ने 2.5 करोड़ में खरीदी पुरानी बाइक, क्या है खूबी
फिल्मों में अभिनय करके अभिनेता कितने अमीर होते जा रहे हैं। एक अभिनेता ने अपने छोटे से शौक पर 2.5 करोड़ खर्च कर दिए। हम बात कर रहे हैं, हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट की। इन्हें बाइक इकट्ठा करने का शौक हैं, तो इन्होंने 2.5 करोड़ की एक पुरानी बाइक खरीद ली है। जानिए क्या है इसकी खूबी।
नामी हीरो ने 2.5 करोड़ में खरीदी पुरानी बाइक, क्या है खूबी
द मिरर की खबर के मुताबिक यह बाइक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन टोही इकाई, पहाड़ों और रेगिस्तान की यात्रा करने के लिए इस बाइक का प्रयोग करते थे। नीलामी दौरान इसे खरीदने के लिए अभिनेता ब्रैड पिट इतने रुपये खर्च किए।
नामी हीरो ने 2.5 करोड़ में खरीदी पुरानी बाइक, क्या है खूबी
हास्य चरित्र के लिए मशहूर 'मि. बीन' यानि रोवन एटकिंसन को तेज रफ्तार कार रखने का शौक है। उन्होंने 1997 में एम सी मैक्लारेन एफ1 कार खरीदी थी। तब उसकी कीमत 63 करोड़ रुपये थी।
नामी हीरो ने 2.5 करोड़ में खरीदी पुरानी बाइक, क्या है खूबी
स्वदेश फिल्म के बाद अभिनेता शाहरुख खान को वैनिटी वैन से प्यार हो गया। उन्होंने हाल ही में चार करोड़ से ज्यादा की वैनिटी वैन खरीदी थी। लेकिन असल मामला ये है कि शौक किसे नहीं होते, पर अभिनेताओं की कमाई इतनी अधिक हो रही है कि वह अपने सारे शौक झट से पूरे कर लेते हैं। जानिए, साल में कितना कमाते हैं अभिनेता।
नामी हीरो ने 2.5 करोड़ में खरीदी पुरानी बाइक, क्या है खूबी
इस फिल्म अभिनेता की कमाई जानकर आप चकित रह जाएंगे। इन्होंने जून 2014 से जून 2015 के बीच 5 अरब 10 करोड़ रुपये कमाए। इसी अमेरिकी अभिनेता को भारत में इन्हें इनके असली नाम रॉबर्ट डाउनी जूनियर से कम 'आयरन मैन का हीरो' नाम से ज्यादा जानते हैं। चैप्लिन फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले अभिनेता की कमाई का मुख्य जरिया उनकी फिल्में हैं, जिनकी कमाई खरबों तक पहुंच जाती है।