2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां
2015 में बॉलीवुड के रूपहले पर्दे पर कई नई जोड़ियां अपनी अदाकारी दिखाएंगी। इसमें खास बात यह है कि यह जोड़ियां पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी। डालिए इन जोड़ियों पर एक नजर।
2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां
फिल्म तेवर से अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी पर्दे पर पहली बात एक साथ नजर आएगी। फिल्म को बोनी कपूर, संजय कपूर, और सुनील लुल्ला जुड़े हुए हैं। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी।
2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां
शाहिद कपूर और चुलबुली आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म शानदार में एक साथ नजर आएंगी। फैंटम फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म को विकास बहल निर्देशित कर रहें हैं। यह जोड़ी इस साल की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हो सकती है।
2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां
बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत कर करण सिंह ग्रोवर और हॉट बिपाशा बसु 'अलोन' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म एक हॉरर थ्रिलर है। जो 16 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में बिपाशा के हॉटलुक को लेकर काफी चर्चाएं हैं।
2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां
फिल्म रॉय में रणबीर कपूर के जैकलिन फर्नांडीज पहली बार दोहरी भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। फिल्म 13 फरवरी को पर्दे पर नजर आएगी।