छोटे पर्दे पर 'मिहिर वीरानी' के किरदार से चर्चा में आने वाले अमर उपाध्याय बड़े पर्दे पर पहली फिल्म 'ढ़ूंढते रह जाओगे' के साथ उतरे। बॉलीवुड में उनका करियर ऐसा फ्लॉप हुआ कि वाकई अब आप उन्हें फिल्मों में ढूंढते ही रह जाएंगे पर वो नहीं मिलेंगे।
डेब्यू में ही फ्लाप हुए ये हीरो, अब सी ग्रेड फिल्में भी नहीं मिलती
ऐसा ही कुछ हाल अपूर्व अग्निहोत्री का रहा। टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में तो इन्होंने झंडे गाढ़ दिए लेकिन फिल्मों की बात करें तो 'परेदस' जैसी हिट फिल्म से शुरूआत करने के बावजूद बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि वे कई और फिल्मों में दिखे लेकिन सब पिटी हुईं।
डेब्यू में ही फ्लाप हुए ये हीरो, अब सी ग्रेड फिल्में भी नहीं मिलती
अरमान कोहली ने फिल्में करने में तो कोई कमी नहीं की लेकिन शायद अच्छी एक्टिंग करना भूल गए तभी अपनी पहली फिल्म 'विरोधी' से लेकर अब तक की आखिरी फिल्म 'एलओसी कार्गिल' में लोगों का दिल नहीं जीत पाए। अब वे जलद ही 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखेंगे। देखेते हैं उसमें कुछ नया कर पाते हैं या नहीं।
डेब्यू में ही फ्लाप हुए ये हीरो, अब सी ग्रेड फिल्में भी नहीं मिलती
हरमन बावेजा ने नहीं सोचा होगा कि डायरेक्टर पिता और हृतिक रोशन जैसे लुक्स होने के बावजूद उनका फिल्मी करियर इतना फ्लॉप रहेगा। उनकी पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पिटी कि उसका खामियाजा हरमन शायद आज तक भुगत रहे हैं।
डेब्यू में ही फ्लाप हुए ये हीरो, अब सी ग्रेड फिल्में भी नहीं मिलती
अविनाश वधावन उन लोगों में से एक हैं जो फिल्मों में न चल पाने पर छोटे पर्दे का रुख करते हैं। उनकी पहली फिल्म 'परवाने' थी लेकिन अब तो उन्हें किसी फिल्म में पिता का रोल भी नहीं मिलता।