बॉलीवुड की कई ऐसी हीरोइनें हैं जो फिल्मों के मामले में भी हॉट हैं और पर्दे के पीछे फैशन के मामले में भी। पर कई ऐसी हसीनाएं भी हैं जिनकी हिट फिल्में देने में हालत पतली हो जाती है फिर भी स्टाइल में कहीं से पीछे नहीं रहतीं। इन्हें फिल्में नहीं मिलती लेकिन रेड कार्पेट ईवेंट में जरूर शरीक होती हैं।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं सोनम कपूर तो बॉलीवुड की स्टाइल आइकन ही मानी जाती हैं। उनके जैसा फैशन कोई नहीं कर पाता लेकिन फिल्मों और एक्टिंग के मामले में सोनम काफी पीछे हैं। सोनम जो फिल्में करती भी हैं उसमें एक्टिंग ज्यादा अच्छी नहीं होती। लेकिन रैंप वॉक या रेड कार्पेट पर चला लीजिए तो सोनम से बेहतर कोई नहीं। आखिरकार सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट की शान भी बढ़ा चुकी हैं।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
अदिति राव हैदरी साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म करती हैं लेकिन फैशन कार्यक्रम में हलचल करने से नहीं चूकतीं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म वजीर में भी उनकी एक्टिंग के बजाए फिट फिगर की बात हो रही है।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
जैकलीन फर्नानडिस ने अब तक फिल्में तो कई की हैं लेकिन किसी में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नहीं जानी गईं। वहीं जब सजने संवरने या स्टाइल का मामला हो तो जैकलीन को पछाड़ना आसान नहीं। वे इस वक्त बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हीरोइनों में से एक हैं।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने अब तक एक ही फिल्म हीरो में काम किया है जिसमें वे कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करा लिए हैं और हर समारोह के रेड कार्पेट पर हटकर अंदाज में दिखी हैं।