बिना सुपरस्टार ये फिल्में हुई 100 करोड़ के पार
'तनु वेड्स मनु रिटर्न' ने भारत में 150 की कमाई छह हफ्तो में की है। फिल्म ने निर्माताओं को 378 प्रतिशत का मुनाफा दिया है। जबकि फिल्म में कंगना रनौत ही जाना पहचाना चेहरा हैं। फिल्म के हीरो आर. माधवन को बॉलीवुड में बहुत ज्यादा सफल नहीं माना जाता।
बिना सुपरस्टार ये फिल्में हुई 100 करोड़ के पार
श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर जैसे नए सितारे और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली 'एक विलेन' ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
बिना सुपरस्टार ये फिल्में हुई 100 करोड़ के पार
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट जैसे नए-नवेले सितारों वाली '2 स्टेट्स' ने पिछले साल 100 करोड़ी क्लब में शामिल होकर सबको चौंका दिया। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।
बिना सुपरस्टार ये फिल्में हुई 100 करोड़ के पार
फरहान अख्तर 'भाग मिल्खा भाग' से बॉलीवुड के कोई मशहूर अभिनेता नहीं थे। लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद शानदार प्रदर्शन किया। 'भाग मिल्खा भाग' ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 100 करोड़ जैसे आंकड़ो के लिए बड़े सितारे जरूरी नहीं है।
बिना सुपरस्टार ये फिल्में हुई 100 करोड़ के पार
एडल्ट कॉमेडी 'ग्रांड मस्ती' ने साधारण अभिनेताओं और अभिनेत्रियों होने के बावजूद जबर्दस्त कमाई की। इस फिल्म की कमाई ने फिल्मी पंडितों को भी चौकाया।