लेकिन उनके मुताबिक अमीषा फिल्म से पहले बिल्कुल सामान्य थी और फिल्म के बाद भी वह वहां से बेहद आराम से उठकर चली गईं।
क्या अब इन हीरोइनों को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए?
बिपाशा बसु की पिछली फिल्में इस बात का सबूत हैं कि अब उन्हें एक्टिंग को बॉय कह देना चाहिए। चाहे वह अलोन हो, या क्रीचर 3डी या हमशक्ल्स, सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरीं।
क्या अब इन हीरोइनों को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए?
मल्लिका शेरावत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। जैसे कि अभी वे अपनी आने वाली फिल्म दंगल में आमिर की बीवी बनने को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन जैसा हाल उनकी पिछली फिल्मों डर्टी पॉलिटिक्स या किसमत लव पैसा दिल्ली रहा उससे तो यही लगता है कि मल्लिका को फिल्में छोड़ देनी चाहिए।
क्या अब इन हीरोइनों को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए?
प्राची देसाई का फिल्म रॉक ऑन में डेब्यू तो काफी रॉकिंग रहा लेकिन वे इसे कायम नहीं रख पाईं। उनकी पिछली फिल्में पुलिसगिरी, आई मी और मैं और बोल बच्चन न बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाईं न उनके करियर में।
क्या अब इन हीरोइनों को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए?
रीमा सेन तमिल फिल्मों में भले ही चल गई हों लेकिन हिंदी फिल्में उनके लिए ज्यादा लकी नहीं रहीं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ही थी जिसमें उनके छोटे से किरदार को काफी पसंद किया गया। तीन साल हो गए हैं रीमा को किसी भी फिल्म में दिखे हुए। अब तो इशारे समझिए रीमा!