रणबीर और कैटरीना लंबे समय से एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि ये रिश्ता अपने आखिरी पड़ाव में है। कोई पहली बार नहीं है, जब लिव-इन जोड़ियों का ब्रेकअप हुआ हो।
रणबीर-कैटरीना से पहले ये भी रह चुके लिव-इन में पर नहीं पटी
रणबीर-कैटरीना काफी समय से लिव-इन में हैं। कुछ दिन पहले खबरें आईं थीं कि कैटरीना ने घर में रणबीर के लिए पूजा कराई तो लगा कि दोनों शादी की तरफ बढ़ेंगे। लेकिन अब जो हालिया खबरें फिल्मी गलियारों से आ रही हैं उनके अनुसार कैट और रणबीर में बुरी तरह से मनमुटाव हो चुका है। माना जा रहा है कि दोनों अलग होने का फैसला कर कर चुके हैं। लिव-इन में रह चुके कुछ और सितारे जिनका ब्रेकअप हुआ।
रणबीर-कैटरीना से पहले ये भी रह चुके लिव-इन में पर नहीं पटी
जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु 9 साल तक एक ही छत के नीचे रहे। दोनों की शादी को लेकर भी कई तरह की खबरें आती रहीं। लेकिन 9 साल बाद जब दोनों का ब्रेकअब हुआ तो सभी चौंक गए।
रणबीर-कैटरीना से पहले ये भी रह चुके लिव-इन में पर नहीं पटी
सैफ अली खान अमृता सिंह से तलाक के बाद स्विस मॉडल रोजा कैटलोना के साथ कई सालों तक लिव-इन में रहे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और बाद में सैफ ने करीना से शादी कर ली।
रणबीर-कैटरीना से पहले ये भी रह चुके लिव-इन में पर नहीं पटी
अभय देओल का पांच साल लंबा रिश्ता प्रीति देसाई के साथ खत्म हो चुका है। दोनों ने 2010 में साथ में रहने का फैसला किया था, पांच साल बाद दोनों अलग हो गए।