मुस्लिम समुदाय के फतवे के बाद मशहूर संगीतकार ने दिया बड़ा बयान
पैगंबर पर गाना बनाने मामल में देश के सबसे मशहूर संगीतकार ने मुस्लिम समुदाय की ओर से फतवा जारी किए जाने के बाद बड़ा बयान दिया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उन्होंने ये बयान फतवा जारी होने की वजह से उतपन्न हुई असहज परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उठाया है।
मुस्लिम समुदाय के फतवे के बाद मशहूर संगीतकार ने दिया बड़ा बयान
मुंबई के सुन्नी मुस्लिम समुदाय की राजा एकेडमी ने इरानी फिल्मकार माजिद मजीदी और संगीतकार भारतीय संगीतकार एआर रहमान को फतवा जारी कर पैंगबर मोहम्मद साहब पर बनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म पर कड़ा विरोध जताया था।
मुस्लिम समुदाय के फतवे के बाद मशहूर संगीतकार ने दिया बड़ा बयान
इस पर एआर रहमान ने कहा है कि मैं इस्लाम का विद्वान नहीं हूं। मैंने तो बस इस्लाम से प्रेम की वजह से उस फिल्म में संगीत दिया था। इस मामले में मुझे घसीटने का फतवा जारी करने का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले उन्होंने इस महीने दिल्ली में होने वाला अपना शो भी निरस्त कर दिया था।
मुस्लिम समुदाय के फतवे के बाद मशहूर संगीतकार ने दिया बड़ा बयान
लेकिन मुंबई सुन्नी समुदाय की रजा एकेडमी यह मानने को तैयार नहीं है। रजा एकेडमी ने पिछले सप्ताह मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से भी मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया।
मुस्लिम समुदाय के फतवे के बाद मशहूर संगीतकार ने दिया बड़ा बयान
इसी बीच विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी तरफ से अपील जारी कर दी है। एआर रहमान को घर वापसी कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि साल 1984 अपनी बहन की तबीयत खराब होने के दौरान रहमान मुलाकात कादरी इस्लाम
से हुई। उसके बाद बहन का ठीक होना और जुड़ाव इस कदर बढ़ा कि वर्ष 1989 में उनके परिवार ने
इस्लाम धर्म अपना लिया।