अराध्या की शाहरुख के बेटे संग रोमांटिक जोड़ी पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख खान ने हाल ही में कहा था कि आने वाले वक्त में उनके बेटे अबराम और अमिताभ बच्चन की पोती अराध्या सबसे रोमांटिक जोड़ी होगी। इसका अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया है।
अराध्या की शाहरुख के बेटे संग रोमांटिक जोड़ी पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में जब काजोल और शाहरुख खान अपनी फिल्म दिलवाले के प्रमोशन में लगे हुए थे, तो उनसे कई निजी सवाल भी किए जाते थे। इसी दौरान शाहरुख से एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि उनके मुताबिक आने वाले सालों में वो कौन सी जोड़ी होगी जो 'शाहरुख-काजोल' की जोड़ी जितनी ही कामयाब हो पाएगी। सब सोच रहे थे कि शाहरुख दीपिका-रनबीर, सोनम-फवाद या वरुण-आलिया में से किसी का नाम लेंगे। लेकिन शाहरुख ने अपने बेटे संग अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी अराध्या का नाम लेकर सबको चौंका दिया।
अराध्या की शाहरुख के बेटे संग रोमांटिक जोड़ी पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख ने तपाक से बोल दिया 'अबराम और अराध्या'। यानी शाहरुख ने हंसी-हंसी में अपने छोटे बेटे अबराम के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन को हीरोइन बता दिया। लेकिन शाहरुख की यह बात काजोल को कुछ ठीक नहीं लगी और उन्होंने उनको टोक दिया।
अराध्या की शाहरुख के बेटे संग रोमांटिक जोड़ी पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख के जवाब पर काजोल बोलीं, 'शटअप शाहरुख, वो तो अराध्या से छोटा है।' काजोल की इस बात पर शाहरुख ने उन पर ही सवाल कर दिया, उन्होंने कहा, 'तो क्या हुआ। क्या मैं तुमसे छोटा होता तो तुम मुझसे रोमांस न करतीं? प्यार की कोई उम्र नहीं होती।'
अराध्या की शाहरुख के बेटे संग रोमांटिक जोड़ी पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख ने तो अपनी तरफ से ही बेटे के लिए उनकी होने वालीर हीरोइन ढूंढ ली है। लेकिन हीरोइन के मां-पापा और दादा को ये बात कितनी अच्छी लगी? इसी पर सबकी निगाह थी। हालांकि ये बात शाहरुख ने मजाक में ही कही थी। लेकिन अमिताभ या ऐश्वर्या के जवाब का इंतजार जरूर था।