इस शुक्रवार रिलीज होंगी 9 बड़ी फिल्में, कौन सी देखेंगे आप?
Wed, 17 Feb 2016 06:15 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस सप्ताह सिनेमाघरों में कुल 9 महत्वपूर्ण फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक तरफ ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म है तो दूसरी तरफ 'नीरजा' जैसी सच्ची घटना पर आधारित मजबूत कहानी वाली फिल्म। एक तरफ प्यार और रोमांस का जबर्दस्त तड़का है तो दूसरी तफर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन, देखकर आप अभी तय कर लीजिए आपको कौन-कौन सी देखनी है।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
2 of 10
इसमें सबसे ज्यादा प्रचार जिस फिल्म का है, वो है 'नीराजा'। साल 1986 में जब आतंकियों ने पैन-एम 86 यात्री विमान हाइजेक कर लिया था तब भारत की साहसी बेटी व फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर 360 लोगों की जान बचाई थी। यह फिल्म उसी पूरी घटना पर आधारित है। इसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं, शबाना आजमी और संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के शेखर रवजिआनी भी अभिनय करते दिखेंगे। इसे बनाया फॉक्स स्टार स्टूडियो ने हैं, निर्देशक राम माधवानी हैं।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
3 of 10
दूसरी फिल्म है, 'इश्क फॉरेवर'। इसकी पहली खूबी इसके संगीतकार हैं। आपने जाने कितने ही बार सुना होगा कि इसका संगीत दिया है, नदीम-श्रवण ने। इसी जोड़ी के नदीम सैफी, 15 साल बाद फिर से एक बार वापसी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इनके संगीत ने ही जाने कितनों को मशहूर कर दिया। इनमें कुमार सानू, उदित नारायण से लेकर सलमान-शाहरुख तक हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रमुख भूमिका में कृष्णा चतुर्वेदी, रूही सिंह, लीजा रे, जावेद जाफरी और जाकिर हुसैन हैं, निर्देशन समीर सिप्पी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
4 of 10
चौथी फिल्म है, 'लवशुदा'। इसकी खासियत इसके अभिनेता 'गिरीश कुमार' और इसकी खूबसूरत अभिनेत्री 'नवनीत कौन ढिल्लन' हैं। निर्देशक वैभव मिश्रा हैं। इसके गाने 'आज फिर पीने की तमन्ना है' ने भी खूब धमाई है। लेकिन असल चैलेंज इन फिल्मों का आपस में नहीं है। इनकी असली टक्कर ऑस्कर नामांकित टाइटेनिक वाले हीरो की फिल्म से है, जो इसी सप्ताह रिलीज होने जा रही है। आगे पूरी जानकारी लगाई गई है।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
5 of 10
बॉलीवुड फिल्म, 'रिदम' भी इसी सप्ताह रिलीज होने जा रही है। इसमें आदिल चौधरी और रिनी रूथ मुख्य भूमिकओं में है। यह फिल्म एक म्यूजिक ड्रॉमा जॉनर की है। खास बात ये है कि इस तरह की फिल्में कभी-कभी अपने गानों की वजह से रिलीज के बाद खूब चर्चा में आती हैं। यह फिल्म भी आशिकी, आशिकी 2, रॉकस्टार की तरह की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।