बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका
कभी फिल्म टाइटेनिक में कमाल का अभिनय कर तहलका मचाने वाले हीरो लियोनार्डो डीकैप्रियो ने एक बार फिर हॉलीवुड को हिला दिया है। उन्हें एक बार फिर दुनिया का सबसे बेहतरीन अभिनेता का अवार्ड मिला है। इस बार उन्हें ये अवार्ड उनकी पिछली साल आई फिल्म 'द रेवेनेंट' के लिए मिला है।
बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका
असल में हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) का मनोरंजन की दुनिया में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को दिए जाने वाले गोल्डेन ग्लोब अवार्ड की घोषणा हो गई है। इस साल अवार्ड पाने वालों में लियोनार्डो की फिल्म 'द रेवेनेंट' ओर अभिनेता मैट डैमन की फिल्म 'द मार्शियन' का दबदबा रहा।
बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका
कैलिफोर्निया के बेवेरली हिल्टन होटल में आयोजित 73वां गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में 'दि रेवेनेंट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा) का अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म के लिए लियोनार्डो को सर्वश्रेण अभिनेता (ड्रामा) और निर्देशक एलेजेंद्रो एनार्रिटू को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (ड्रामा) का अवार्ड भी दिया गया।
बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका
वहीं दूसरी और फिल्म 'द मार्शियन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का गोल्डेन ग्लोब अवार्ड मिला। जबकि इसके हीरो मैट डैमन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड मिला। इसके बाद बारी आती है अभिनेत्री की।
बड़े-बड़े हीरो ताकते रह गए, टाइटेनिक के हीरो ने फिर मचा दिया तहलका
इस बार जेनिफर लॉरेंस को उनकी फिल्म 'जॉय' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा) का अवार्ड गया ब्राई लार्सन को, उनकी फिल्म 'रूम' के लिए।