जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में
इस साल बॉलीवुड के कई बड़े बैनर्स के फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से कई फिल्मों की रिलीज डेट आ चुकी है। जानिए कब रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में।
जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' 3 अप्रैल को रिलीज होगी। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म जासूस ब्योमकेश बख्शी पर आधारित है, जो बंगाली लेखक शरदिंदू बंदोपाध्याय के उपन्यास पर बनी है।
जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मैं गब्बर’ इस साल की गर्मियों में रिलीज होगी। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अक्षय तूफानी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म एक मई को रिलीज होगी।
जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में
कंगना रणावत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 12 जून को रिलीज होगी। कंगना इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी उनके चार साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी के अलावा हरियाणा की एक एथलीट के इर्द-गिर्द घुमती है। कई दृश्य में दोनों किरदार आमने-सामने होंगे।
जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में
कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा की सफल फिल्म एबीसीडी का सीक्वल एबीसीडी-2 बन रही है। जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में वरुण और श्रद्धा दोनों ही डांस को लेकर दीवाने हैं। फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।