फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Wed, 13 Jan 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Most Dangerous Female Gangsters In the World

अगर आप सोचते हैं जरायम की दुनिया में केवल मर्दों का बोलबाला है तो आपकी गलतफहमी ये गुनहगार औरतें खत्म कर देंगी। तस्वीरों में इनकी करतूतें।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Most Dangerous Female Gangsters In the World

मारिया लिकिआर्डी का जन्म ही अपराधी परिवार में हुआ था। पिता और भाई दोनों नेपल्स के छटे हुए गुंडे थे। पति भी अपराधी था। लिकिआर्डी ने साल 2001 में अपनी गिरफ्तारी से पहले कमोरा कबीले की मुखिया के तौर पर आठ वर्षों तक एकछत्र राज किया। लिकिआर्डी की देखरेख में कबीले कबीले से अल्बानिया के माफिया नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते और उन्हें देह और ड्रग कारोबार में धकेल देते थे। लड़कियों की उम्र ढलने के बाद उन्हें मार दिया जाता ताकि वे पुलिस के लिए कभी गवाह न बन सकें।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Most Dangerous Female Gangsters In the World

साल 1986 में फिलाडेल्फिया का कुख्यात ड्रग माफिया जैकी राइट जब मार दिया गया तो उसकी बीवी थेलमा राइट ने अवैध धंधे की कमान संभाल ली। थेलमा ने लॉस एंजिल्स और फिलाडेल्फिया के बीच कोकीन और हेरोइन की तस्करी का जाल बिछा दिया। थेलमा राइट को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बाद में साल 1991 में थेलमा ने ड्रग की दुनिया को छोड़ दिया और 'लिविंग माय लाइफ इन एंड आउट ऑफ द गेम' किताब लिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Most Dangerous Female Gangsters In the World

रियल लाइफ बॉन्ड गर्ल के नाम से जानी जाने वाली इस हसीना का नाम एन्ना चैपमैन है। अर्से तक अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से एन्ना  रूस के लिए अमेरिका से खुफिया जानकारियां जुटाती रही है। साल 2010 में को एन्ना को न्यूयॉर्क में रसियन स्लीपर के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। एन्ना पर साजिश रचने का मुकदमा चला। फिलहाल ये खूबसूरत हसीना रूस में एक सेलीब्रिटी के तौर पर जिंदगी गुजार रही है। एन्ना एक कारोबारी और टीवी होस्ट भी है।

विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Most Dangerous Female Gangsters In the World

एन्ना ग्रिस्टीना को साल 2012 में कॉल गर्ल कारोबार चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जेल की हवा खाने के बाद अब ये हसीना डेटिंग बिजनेस चला रही है। कहा जाता है कि एन्ना कई बड़ी हस्तियों के रहस्य जानती है जो बयां किए जाएं तो वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐना अपने जीवन पर फिल्म बनाना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed