मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में 48 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार हो गया है।पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चारधामों में 48326 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 17004, बदरीनाथ में 12830, गंगोत्री में 9234 और यमुनोत्री में 9248 यात्रियों ने दर्शन किए।
Chardham Yatra: धामों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक दिन में 48 हजार ने किए दर्शन, आंकड़ा 7.27 लाख पार
केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकती है।
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की मांग ज्यादा है। अब तक सात कंपनियों की ओर से दो हजार से अधिक शटल संचालित किए गए।
केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण हेली सेवा की उड़ान प्रभावित रही। जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया गया, उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।
ये भी पढ़ें...Guldar Terror: किसी रेस्क्यू सेंटर में जगह नहीं, पकड़ने के बाद अब विभाग के सामने गुलदार को रखने का संकट
धाम श्रद्धालु
केदारनाथ 254234
बदरीनाथ 179340
गंगोत्री 154415
यमुनोत्री 139186