फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

Tue, 13 Oct 2015 09:16 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

bihar election first phase, these people in focus

मांझी की पार्टी हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी की राजनीतिक रणभूमि होने के कारण तारापुर सीट चर्चाओं में है। शकुनी यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उनके सामने मैदान में हैं सबौर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और जेडीयू उम्‍मीदवार मेवालाल। 1985 से 1998 तक विधायक रहे 70 साल के शकुनी चौधरी का मुकाबला जिन मेवालाल से है उनकी पत्नी पिछले चुनावों में उन्हें शिकस्त दे चुकी हैं।

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

bihar election first phase, these people in focus

भागलपुर की कहलगांव सीट से कांग्रेस के सदानंद सिंह लगातार आठ चुनाव जीत चुके हैं। उनके जलवे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1969 से इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे सदानंद नौंवी बार फिर कांग्रेस के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। इस बार उनका मुकाबला राजग गठबंधन में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नीरज मंडल से है।

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

bihar election first phase, these people in focus

खगड़िया जिले की अलौली विधानसभा सीट पर इस बार सबकी निगाहें जमी हुई हैं। कारण, केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला है राष्ट्रीय जनता दल के चंदनराम से। पारस यहां से सात बार विधायक रहे हैं, लेकिन पिछले चुनाव में जेडीयू के नए नवेले चेहरे रामचंद्र सदा ने उन्हें लगभग 17 हजार वोटों से मात दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

bihar election first phase, these people in focus

जमुई सीट एनडीए गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। भाजपा ने यहां से पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के बेटे अजय प्रताप को मैदान में उतारा है। राजद के विजय प्रताप सिंह उन्हें टक्‍कर दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि अजय प्रताप पिछली बार जेडीयू के टिकट पर जीते थे तो अब वह जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान अवाम मोर्चा में हैं। इस बार वह हम की ओर से भाजपा के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

बिहारः पहले चरण में इनकी किस्मत पर लगी सबकी निगाहें

bihar election first phase, these people in focus

भागलपुर वैसे भाजपा की पारंपरिक सीट मानी जाती है लेकिन बीते लोकसभा चुनावों में भाजपा के शाहनवाज हुसैन को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार के चुनावों में भाजपा ने वरिष्ठ नेता और सांसद अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शास्वत को यहां से टिकट दिया है तो उनके सामने हैं कांग्रेस के अजीत शर्मा। एक युवा नेता के तौर पर हर किसी की निगहों अर्जित पर टिकी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed