531 करोड़ की सैलरी लेकर भारतवंशी सत्या बने टॉप सीईओ
भारतवंशी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले नवनियुक्त सीईओ बन गए हैं। उनकी सालाना कमाई करीब 531 करोड़ रुपए है। वाल स्ट्रीट जर्नल के 2014 के लिए किए गए सालाना सीईओ पे सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। नडेला दुनिया में सबसे ज्यादा पगार पाने वालों में लिबर्टी ग्लोबल के सीईओ माइकल फ्राइस के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
531 करोड़ की सैलरी लेकर भारतवंशी सत्या बने टॉप सीईओ
ये हैं माइकल फ्राइज। माइकल लिबर्टी ग्लोबल के सीईओ हैं, जो एक टीबी केवल की कंपनी है। इनकी सैलरी 706.8 करोड़ रुपए सालाना है। ये दुनिया के सबसे ज्यादा पगार पाने वाले सीईओ हैं।
531 करोड़ की सैलरी लेकर भारतवंशी सत्या बने टॉप सीईओ
सत्या नाडेला, माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ हैं। इनकी सालाना आय करीब 531 करोड़ रुपए हैं। वो दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा पगार पाने वाले सीईओ हैं।
531 करोड़ की सैलरी लेकर भारतवंशी सत्या बने टॉप सीईओ
लैरी इलीजन जो ऑरेकल के सीईओ हैं। इनकी सालाना कमाई 423.9 करोड़ रुपए हैं। ये तीसरे नंबर के सीईओ हैं।
531 करोड़ की सैलरी लेकर भारतवंशी सत्या बने टॉप सीईओ
स्टीव मोलेनकोफ क्वैलकॉम के सीईओ हैं। ये भी 2014 के नए सीईओ हैं। इनकी सालाना कमाई 382.4 करोड़ रुपए है।