सबको दीवाना बनाने आ रही है टोयोटा की यह छोटी कार
टोयोटा ने एस-एफआर नाम की कांसेप्ट कार पेश की है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार की पहली झलक टोक्यो मोटर शो के दौरान देखने को मिलेगी।
मैथ्यू फेनिक्स/बीबीसी ऑटोस
सबको दीवाना बनाने आ रही है टोयोटा की यह छोटी कार
कांसेप्ट कार का लुक 1964 में आयी कार डैटसन बेबी की याद दिलाता है। डैटसन बेबी हर लिहाज से एक छोटी स्पोर्ट्स कार थी, जिसे बच्चों के लिए बनाया गया था।
सबको दीवाना बनाने आ रही है टोयोटा की यह छोटी कार
डैटसन बेबी ने करीब 100 कार बनाए थे, जिसे टोक्यो के नज़दीक बने चिल्ड्रन थीम पार्क में इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन टोयोटा ने अपनी एस-एफआर कार बच्चों के लिए डिज़ाइन नहीं की है। लेकिन कोई दस साल का बच्चा देखे तो इसे ख़रीदने के लिए मचल जाएगा।
सबको दीवाना बनाने आ रही है टोयोटा की यह छोटी कार
टोयोटा ने अपनी इस कार के बारे में कहा है, "इस कार से एक पूरी पीढ़ी ड्राइविंग के प्रति दीवानी हो जाएगी।" वैसे तो कंपनी ने इसे कांसेप्ट कार के तौर पर ही पेश किया है, लेकिन जिस तरह से इस कार की फिनिशिंग है और काकपिट को शानदार बनाया गया है, उसे देखते हुए लग रहा है कि कंपनी साथ साथ उत्पादन की योजना पर भी काम कर रही है।
सबको दीवाना बनाने आ रही है टोयोटा की यह छोटी कार
टोयोटा की एस-एफआर कार एक तरह से जीटी 86/साइयोन एफआर-एस का मिनी वर्जन जैसी होगी। फ्रंट इंजन और ड्राइव व्हील्स के साथ सिक्स स्पीड मैन्यूल गाड़ी में मौजूद होंगे।