फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

Tue, 02 Dec 2014 03:32 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

top 10 stolen cars in los angeles auto show

लॉस एंजलिस में जनरल मोटर्स ने अपनी नई कार कैडिलेक एटीएस-फाइव से पर्दा उठाया। अपने रंग और स्टाइल के अलावा यह रफ्तार के लिए भी सुखियों बटोर रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार स्टार्ट होने के महज 3.7 सेकेंड में 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 185 मील प्रति घंटा है।

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

top 10 stolen cars in los angeles auto show

टोयोटा मोटर ने अपनी नई कार मिराई से एक नया प्रयोग किया है। यह कंपनी की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली कार है जिसे कुछ ही ग्राहक खरीद सकेंगे। यह कार पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी कीमत 57 हजार डॉलर तय की गयी है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी अत्याधुनिक तकनीकी को देखते हुए यह कीमत ज्यादा नहीं लगती।

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

top 10 stolen cars in los angeles auto show

2016 जगुआर एफ-टाइप के साथ ही जगुआर एक नए तरह की कार ला रही है। कंपनी संदेश देना चाहती है कि पुरानी स्टाइल जरूरी नहीं है कि बुरी हो और कई बार बुरा होना भी अच्छा होता है। कार में छह सिलिंडर वाला इंजन है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग है। कार के मैन्युअल गियर सिस्टम का भी अपना एक मजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

top 10 stolen cars in los angeles auto show

माजदा की नई एसयूवी कार सीएक्स-3 की भी विशेषज्ञों ने काफी तारीफ की। लोगों का मानना है कि यह कार बाजार में जरूर रफ्तार पकड़ेगी। शायद इस कार का सबसे आकर्षक फीचर इसका गैस-पेडैल हैं। इसका एक्सीलेटर ऊपर से लटकने के बजाय फ्लोर-हाइंज्ड है जो इस रेंज की कारों से इसे थोड़ा अलग बनाता है।

विज्ञापन

नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स

top 10 stolen cars in los angeles auto show

यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी नई कार गोल्फ आर वैरिएंट ऑटो शो में उतारी। कार का इंजन काफ़ी शक्तिशाली है जो महज 5.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार यूरोप में 2015 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed