फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Fri, 17 Apr 2015 10:14 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Top 10 Most Popular Car Colors in the world

अमरीका स्थित कोटिंग मैन्यूफ़ैक्चर कंपनी अक्सालटा ने हाल ही में ऑटोमोटिव ट्रेंड पर एक सर्वे कराया है, जिसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया भर में किस रंग की कार सबसे ज़्यादा बिकती है। इस सर्वे के मुताबिक सफ़ेद कारें दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकती हैं। ग्लोबल कार मार्केट में साल 2013 में जितनी नई कारें बिकीं थीं, उनमें 29 फ़ीसदी कारें सफ़ेद रंग की हैं।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Top 10 Most Popular Car Colors in the world

दुनिया भर में बिक्री के लिहाज से कौन सी 10 रंगों की कार सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। इस पर एक नज़र डालने के साथ ये जानना बेहद दिलचस्प है कि कौन सी कार के मॉडल और डिज़ाइन ने ख़ास रंग की कार को लोकप्रिय बनाया। तो एक नज़र अलग-अलग रंगों की कार पर और उस रंग विशेष की कार के ख़ास एंबैसडर पर।

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Top 10 Most Popular Car Colors in the world

सफ़ेद कार दुनिया भर में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। सफ़ेद कारों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में लोटस स्प्रिट एस 1 का अहम योगदान रहा है। सफ़ेद रंग की इस दिलकश कार को पहली बार 1972 के तूरिन मोटर शो में पेश किया गया था। बाद में जब इस कार का इस्तेमाल प्रोड्यूसर अलबर्ट आर ब्रोकोली ने जेम्स बांड सिरीज़ की फ़िल्म 'द स्पाई हू लव्ड मी' में किया, तब इस कार की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Top 10 Most Popular Car Colors in the world

दुनिया भर में काले रंग की कारों को भी लोग खूब पसंद करते हैं। इस रंग की कार का सांकेतिक वैल्यू भी है। विद्रोही, त्याग करने वाले, अकेले रहने वाले और कुटिल गुण वालों को इस रंग की कार खूब पसंद आती रही हैं। काले रंग की जो कार शुरुआती दिनों में सबसे ज़्यादा मशहूर हुई उनमें जनरल मोटर्स के जीएनएक्स सिरीज़ की कारें थी। इस मॉडल की साल में कंपनी केवल 547 कारें तैयार कर रही थी लेकिन इसका जादू लंबे समय तक लोगों के दिलों पर रहा।

विज्ञापन

दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये दस रंगों की कारें

Top 10 Most Popular Car Colors in the world

सिल्वर पेंट वाली कारों को बाज़ार में जर्मन कारों ने स्थापित किया। सिल्वर पेंटेड कारों का इतिहास जर्मन कारों जितना ही पुराना है। लेकिन इस रंग को सबसे ज़्यादा लोकप्रिय मर्सिडीज़ ने बनाया। मर्सिडीज बेंज ने अपनी 300 एसएल कूपे को 1954 में बाज़ार में उतरा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed