इन 10 कारों पर नहीं किया जा सकता है भरोसा
उपभोक्ता रिपोर्ट (Consumer Reports) प्रति वर्ष कार विश्वसनीयता सर्वेक्षण आयोजित करता है। जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की जाती है कि कौन सी नई कारों में ताजा सबसे अधिक समस्याएं हैं।
साल 2014 के सर्वेक्षण में पाया गया है कि उपभोक्ताओं को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे ज्यादा शिकायतें करनी पड़ी हैं। हम यहां ऐसी ही 10 कारों की बात कर रहे हैं जो उपभोक्ताओं के बीच सबसे कम विश्वसनीयता कायम कर पाईं हैं।
सभी तस्वीरें साभार ऑटोगाइड
इन 10 कारों पर नहीं किया जा सकता है भरोसा
कंज्यूमर सर्वे में कॉम्पेक्ट/सबकॉम्पेक्ट सेगमेंट में फिएट 500L मॉडल सबसे निचला स्थान मिला है। इस कार को लेकर आपको सर्विस सेंटर के अधिक चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इन 10 कारों पर नहीं किया जा सकता है भरोसा
हाईब्रिड/इलेक्ट्रॉनिक कार सेगमेंट में Ford C-Max Hybrid सबसे निचले स्थान पर है। इसके MyTouch infotainment system में समस्या पाई गई है।
इन 10 कारों पर नहीं किया जा सकता है भरोसा
वर्षिक विश्वसनीयता सर्वेक्षण में निसान लगातार पिछड़ी रैंकिंग में शामिल है। ये 16वें स्थान पर है जबकि कंपनी का एक अन्य ब्रांड इनफिनिटी 20वें पायदान पर है।
इन 10 कारों पर नहीं किया जा सकता है भरोसा
एक दम नई कार मॉडल मर्सिडीज बेंज सीएलए250 में नई समस्याएं भी हैं। लग्जरी कॉम्पेक्ट कार सेगमेंट इसको शामिल किया गया है।