गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इन कारों पर गोली की बैछारों और बम के धमाकों का भी असर नहीं होता है। देखें 10 सबसे महंगी बख्तरबंद कारें।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
सुरक्षा के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे महंगी बख्तरबंद गाड़ियों की फेहरिस्त में रूसी कार कम्बेट टी98 पहले नंबर पर जगह दी गई है। द रिचेस्ट.कॉम की खबर के अनुसार इस कार का इंटीरियर व्हेल मछली के निजी अंग के चमड़े से तैयार किया गया है। पूरी तरह से बुलटप्रूफ कार टी98 रूसी राजनीतिज्ञों और यूरोप की राजकुमारियों के बीच खासी मशहूर है। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर यानी आज के करीब 9 करोड़ 91 लाख रुपए है।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
कैडीलैक वन भी इतनी ही कीमत यानी 15 लाख डॉलर की है। इसे द बीस्ट (शैतान) भी कहते हैं। ये दुनिया की एकमात्र ऐसी कार है जिसे सबसे ताकतवर देश यानी अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें अग्निरोधी फोम, आग दमन प्रणाली, अलग ऑक्सीजन की आपूर्ति, और अतिरिक्त हथियारों की व्यवस्था है। कार में एन्क्रिप्टेड संचार प्रणाली लगी है, जिससे कि राष्ट्रपति अगर कार में फंस जाएं तो अंदर से ही कॉल कर सकते हैं।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
10 लाख डॉलर यानी करीब 6 करोड़ 60 लाख 99 हजार 950 रुपए की कीमत की मर्सडीज बेंज की जी63 एएमजी तीसरे नंबर पर है। इनकास ने इसे तैयार किया है। कांच बुलेटप्रूफ हैं। गाड़ी के इंटीरियर को काले मैट चमड़े से तैयार किया गया है। इसमें सर्विलांस कैमरा भी लगा है। इसके फ्यूल टैंक पर भी गोलियां असर नहीं करतीं। कुलमिलाकर इस कार को इस तरह बनाया गया है कि इसमें सवार शख्स खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
सात लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपए की कीमत की ऑडी ए8 सिक्यॉरिटी कार को लक्जरी कार की तरह डिजाइन किया गया है। ये चौथी सबसे महंगी बख्तरबंद कार है। इसे जर्मन बैलिस्टिक टेस्टिंग सेंटर ने पूरी तरह से बुलेटप्रूफ घोषित किया है। इसकी खिड़कियां खास पॉलीकार्बोनेट से तैयार की गई हैं। कार में जरूरत के हिसाब से एलईडी, स्मोक डिटेक्टर, डिजिटल रेडियो नेटवर्क्स और सायरन लगाया जा सकता है।