मारुति को कड़ी टक्कर देगी रेनॉ की यह 800 सीसी कार
जल्द ही भारत में चलने वाली अल्टो, एस्टिलो व सैंट्रो जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यूरोप की अग्रणी कार कंपनी रेनॉ आगामी त्योहारी सीजन (सितंबर-अक्तूबर) के दौरान भारत में रेनॉ क्विड लॉन्च करने जा रही है।
मारुति को कड़ी टक्कर देगी रेनॉ की यह 800 सीसी कार
कंपनी ने बुधवार को भारत में अपने नए वैश्विक उत्पाद क्विड का अनावरण किया। क्विड के साथ, रेनॉ ने एक कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक रेनॉ क्विड की कीमत 3-4 लाख रुपये होगी। रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।
मारुति को कड़ी टक्कर देगी रेनॉ की यह 800 सीसी कार
रेनॉ ग्रुप के चेयरमैन व सीईओ कार्लोस घॉन ने इस मौके पर कहा कि क्विड के साथ रेनॉ ने अंतरराष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने हेतु सभी के लिए वहनीय मोबिलिटी की रणनीति को जारी रखा है। नये रेनॉ -निसान एलायंस प्लेटफॉर्म का उपयोग और डस्टर के प्रदर्शन के बाद क्विड रेनॉ को विस्तार करने में सक्षम बनायेगी और ग्राहकों की जरूरतों की पूर्ति करेगी जो स्टाइलिश, मजबूत और इस्तेमाल में आसान वाहन चाहते हैं।
मारुति को कड़ी टक्कर देगी रेनॉ की यह 800 सीसी कार
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है।
मारुति को कड़ी टक्कर देगी रेनॉ की यह 800 सीसी कार
क्विड एक आकर्षक और आधुनिक कार है जिसका इंटीरियर बेहद विशाल और आरामदायक है। यह परिवार के सभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करता है।