इस बार 7 सीटर वैगनआर कार, क्या आपको भी है इसका इंतजार?
यह चर्चा काफी समय से है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी जल्द ही 7 सीटर वैगनआर लॉन्च करने वाली है। इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो 2013 में कंपनी ने अपनी 7 सीट की वैगनआर को शोकेस कर चुकी है।
इस बार 7 सीटर वैगनआर कार, क्या आपको भी है इसका इंतजार?
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर अटकलें तेज है कि कंपनी 7-सीटर वैगनआर (WagonR) को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्स्पो 2016 में शोकेस कर सकती है। कंपनी इसे कॉम्पैक्ट मल्टी पपर्स व्हीकल (MPV) सेगमेंट के अंतर्गत उतारेगी।
इस बार 7 सीटर वैगनआर कार, क्या आपको भी है इसका इंतजार?
इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसकी लंबाई मौजूदा हैचबैक मॉडल से 101एमएम ज्यादा होगी। हालांकि, कार को पुराने प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा लेकिन लुक के मामले में ये थोड़ी अलग होगी। इसे भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में उतारने की योजना है।
इस बार 7 सीटर वैगनआर कार, क्या आपको भी है इसका इंतजार?
सूत्रों के मुताबिक मारुति की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी में 1.2 लीटर के-सीरीज का पेट्रोल इंजन हो सकता है। इसका डीजल मॉडल भी लाया जा सकता है। हालांकि, इस मॉडल के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजन की पुष्ट जानकारी नहीं है।
इस बार 7 सीटर वैगनआर कार, क्या आपको भी है इसका इंतजार?
बताया जा रहा है कि कार को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ साथ 5-स्पीड AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ भी हो सकती है। इस कार के अंदर बैठने वालें के लिए सीट की तीन कतारे बनाई गई हैं। ये काफी कुछ डैटसन गो+ की ही तरह दिखाई देती है लेकिन वैगनआर की तीसरी सीट को डैटसन गो+ के मुकाबले छोटा बताया जा रहा है।