{"_id":"3e84edac0526175844f9992228827207","slug":"maruti-suzuki-launches-dzire-diesel-automatic-at-inr-8-39-lacs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Fri, 08 Jan 2016 12:29 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में बढ़ती ऑटो गियर शिफ्ट की डिमांड किसी से छिपी नहीं है। सेलेरियो से इस ट्रेंड को शुरू करने वाली मारुति सुजुकी ने डिजायर के ऑटोमैटिक अवतार को भी लॉन्च कर दिया है। इसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था। डिजायर के डीजल वर्जन में ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) की सुविधा दी गई है।
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
2 of 5
इसकी कीमत 8.39 लाख रुपए रखी गई है। केवल टॉप वेरिएंट जेडडीआई में ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। यह मारुति की पहली डीजल कार है जिसमें ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी दी जा रही है। इससे पहले सेलेरियो, ऑल्टो के-10 और वेगन-आर में मारुति ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है।
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
3 of 5
ऑटोमैटिक डिजायर का मुकाबला टाटा की जेस्ट ऑटोमैटिक से होगा। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में केवल जेस्ट ही इकलौती डीजल कार थी जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
4 of 5
ऑटोमैटिक डिजायर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इस में 1.3-लीटर डीडीआईएस डीजल इंजन लगा है। 1248सीसी का यह इंजन 75पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन
मारुति की पहली डीजल कार ऑटो गियर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
5 of 5
कंपनी के मुताबिक ऑटोमैटिक डिजायर का माइलेज 26.59 किमी प्रति लीटर है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल के बराबर ही है। कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं और इसके सभी फीचर्स मौजूदा डिजायर जैसे ही दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।