जानिए मारुति कब उतारेगी सबसे चर्चित कार, जिसका सबको है इंतजार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी अगस्त माह के पहले सप्ताह में भारत के पहले प्रीमियम क्रॉसओवर मॉडल एस-क्रॉस को बाजार में उतारने जा रही है।
जानिए मारुति कब उतारेगी सबसे चर्चित कार, जिसका सबको है इंतजार
अपनी डिजाइन से लेकर गाड़ी की ग्रिपिंग तक में प्रीमियम अहसास कराने वाली एस-क्रॉस की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। एस-क्रॉस को मारुति डीडीआईएस 320 डीजल इंजन व डीडीआईएस 200 में लाने जा रही है। इसका पेट्रोल वर्जन नहीं होगा।
सभी तस्वीरें कारदेखो डॉट कॉम से
जानिए मारुति कब उतारेगी सबसे चर्चित कार, जिसका सबको है इंतजार
सबसे बड़ी बात है कि एस-क्रॉस की खरीदारी को भी प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी अब अपना खास शोरूम नेक्सा लॉन्च करने जा रही है। एस-क्रॉस की बिक्री सिर्फ नेक्सा शोरूम से होगी और इस शोरूम से मारुति की अन्य कारें नहीं बेची जाएंगी।
जानिए मारुति कब उतारेगी सबसे चर्चित कार, जिसका सबको है इंतजार
एस-क्रॉस को बनाने में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस प्रीमियम वाहन की खासियत है कि इसमें क्रूज कंट्रोल, बारिश होने पर अपने आप वाइपर का चलना, व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो आईआरवीएम, अपने आप एडस्ट होने वाली क्लच और रिवर्स गियर के बारे में सामने की स्क्रीन पर जानकारी मिलती है।
जानिए मारुति कब उतारेगी सबसे चर्चित कार, जिसका सबको है इंतजार
6 गियर वाली इस कार को स्टार्ट करने के लिए क्लच और बटन का इस्तेमाल करना है। 11.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़े वाली एस-क्रॉस में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दोनों तरफ एयरबैग दिए गए हैं।