फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Fri, 09 Oct 2015 02:58 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Maruti Launches Swift Glory Edition at Rs. 5.28 lacs

अक्टूबर के शुरू होने के साथ ही देश में त्योहारी सीजन के आना माना जाता है और इसी समय से ही करीब-करीब सभी कंपनियां अपने नए मॉडल्स के साथ ही स्पेशल और लिमिटेड एडिशन को भी ऑटो मार्केट में लाने की तैयारियां शुरू कर देती है। मारुति सुजुकी ने इस मौके पर ग्राहकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अपनी प्रिमियम हैचबैक स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट ग्लोरी (Maruti Swift Glory) लॉन्च किया है।

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Maruti Launches Swift Glory Edition at Rs. 5.28 lacs

इसकी कीमत 5.28 लाख रुपए रखी गई है। यह ग्लोरी एडिशन केवल स्विफ्ट के वीडीआई (VDi) और वीएक्सआई (VXi) वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसके वीडीआई वेरिएंट की कीमत 6.19 लाख रूपए है।

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Maruti Launches Swift Glory Edition at Rs. 5.28 lacs

मारुति की इस नई कार के एक्सटीरियर पर नजर डाले तो इस नए एडिशन में जमकर ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है और इसे एक रेसिंग कार जैसा लुक दिया गया है। इसके अलावा, रेड-व्हाइट चमकीली रेसिंग स्ट्रीप्स, नया रियर स्पोइलर, ब्लैक सी-पिलर और रेड कलर स्कीम में रूफ, साइड स्कर्ट व विंग मिरर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Maruti Launches Swift Glory Edition at Rs. 5.28 lacs

अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग असिस्ट के साथ रियर पार्किंग कैमरा और सीट अपोस्ट्ररी, स्टेरिंग व्हील, गियर कवर व फ्लोर मेट पर रेड-ब्लैक कॉम्बीनेशन डुअल टोन कलर स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। वीडीआई ग्लोरी वेरिएंट में ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस-ईबीडी फीचर्स भी जोड़े गए हैं लेकिन इसके किसी वेरिएंट में भी अलॉय व्हील तथा एयरबैग की पेशकश नहीं की गई है।

विज्ञापन

मारुति ने उतारा स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन, मिलेगा बहुत कुछ नया

Maruti Launches Swift Glory Edition at Rs. 5.28 lacs

पावर स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो स्विफ्ट ग्लोरी में 1.2-लीटर-के-सीरीज पेट्रोल के साथ 1.3-लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन लगा हे जिसमें 5 स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कंपनी की माने तो इसका पेट्रोल मॉडल 20.4 किमी प्रति लीटर और इसका डीजल 25.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed