फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Wed, 27 Jan 2016 06:12 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Maruti Baleno garners 70,000 bookings, waiting period soars to 6-months

मारुति बलेनो, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक पॉपुलर कार है जो लॉन्चिंग से पहले से लेकर अभी भी सुर्खियों में है। इसे लॉन्च हुए केवल 4 महीने हुए हैं और इसकी बुकिंग 70,000 के पार पहुंच गई है। वहीं कई शहरों में इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है।

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Maruti Baleno garners 70,000 bookings, waiting period soars to 6-months

वैसे तो घरेलू बाजार में इस सेगमेंट में बलेनो के अलावा हुंडई आई-20, टाटा बोल्ट और होंडा जैज भी हैं, लेकिन बलेनो की टक्कर मुख्य रूप से हुंडई आई-20 से है। दिसंबर, 2015 की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो बलेनो ने बिक्री के मामले में हुंडई आई-20 व होंडा जैज को पीछे छोड़ दिया है। बीते महीने मारुति ने 11,203 बलेनो तैयार की थी, जिनमें से 10,572 यूनिट बेची गई, वहीं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई-20 की बिक्री 10,379 यूनिट पर सिमट कर रह गई।

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Maruti Baleno garners 70,000 bookings, waiting period soars to 6-months

बलेनो को मिली बेशुमार सफलता और ग्राहकों का शानदार रेस्पॉन्‍स देखते हुए कंपनी अपनी बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाने पर बात कर रही है। मांग तेज होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड छह महीने रखा गया है। संभावना है कि इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। अटकलें हैं कि कंपनी अगले महीने से जापान, पश्चिमी यूरोप और लैटिन अमेकिा सहित अफ्रिका के कई देशों में बलेनो को बेचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Maruti Baleno garners 70,000 bookings, waiting period soars to 6-months
मारुति ने हाल ही में बलेनो की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब बलेनो 5.11 लाख से 8.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच उपलब्ध है। मारुति बलेनो को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इसके डीजल वेरिएंट में 1.3-लीटर इंजन दिया गया है, जो 74बीएचपी की पावर देता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर इंजन मिलता है जो 83बीएचपी की पावर जनरेट करता है।
विज्ञापन

मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा

Maruti Baleno garners 70,000 bookings, waiting period soars to 6-months

आपको बता दें कि बलेनो की कम पावर को ग्राहकों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। इसे देखते हुए अब कंपनी अधिक पावर वाले 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लाने वाली है। मारुति का यह नया इंजन बलेनो आरएस में मिलेगा जो 110बीएचपी की पावर के साथ 170एनएम का टॉर्क देगा। यह नया इंजन अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जा सकता है। इस नए मॉडल में फॉक्स डिफ्यूजर, बॉडी किट, साइड स्कर्ट व बड़े अलॉय व्हील जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed