मारुति और हुंडई की जंग हुई तेज, बलेनो से पिछड़ी 'आई 20'
मारुति सुजुकी और प्रतिद्वंद्वी हुंडई के बीच लड़ाई तेज हो रही है। लॉच के कुछ ही महीने के भीतर मारुति की प्रीमियम कॉम्पैक्ट 'बलेनो', हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली 'एलीट आई 20' को पछाड़ दिया है। नई बैलेनो मारुति की सबसे महत्वाकांक्षी कारों में से एक है, जिसकी बिक्री मारुति के एक्सक्लूसिव शोरूम नेक्सा से हो रही है।
मारुति और हुंडई की जंग हुई तेज, बलेनो से पिछड़ी 'आई 20'
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ने दिसंबर, 2015 में 10,572 बलेनो की बिक्री की है जबकि हुंडई एलीट आई 20 ने 10,379 का आंकड़ा पार किया। नवंबर में मारुति ने हुंडई एलीट आई 20 की 10,074 यूनिट की तुलना में 9074 बलेनो की बिक्री की थी।
मारुति और हुंडई की जंग हुई तेज, बलेनो से पिछड़ी 'आई 20'
इसकी कीमत 4.99 लाख रुपए तय गई है। बलेनो को कुल 9 वेरिएंट में उतारा गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8.11 लाख रुपए है। बलेनो देश में हैचबैक सेगमेंट की मिड हाईब्रिड एसएचवीएस (SHVS) टेक्नोलॉजी वाली पहली ऐसी कार है। इससे पहले यह टेक्नोलॉजी मारुति की प्रीमियन सेडान कार सियाज में इस्तेमाल हो चुकी है।
मारुति और हुंडई की जंग हुई तेज, बलेनो से पिछड़ी 'आई 20'
मारुति ने दावा किया है कि बलेनो 27.39 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम होगी। बलेनो के फ्रंट में ‘वी’ शेप ग्रिल, स्वेप्ट-बैक हेडलैंप्स, साइड प्रोफाइल में पार्टियल फ्लोटिंग रूफ, स्लोपिंग रूफ लाइन, व नई डिजाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे कुछ हद तक स्पोर्टी लुक देते हैं।
मारुति और हुंडई की जंग हुई तेज, बलेनो से पिछड़ी 'आई 20'
रियर प्रोफाइल पर ध्यान दें तो रियर ग्लास के बीच में बोल्ड क्रोम लाइन का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया। केबिन में ऑल ब्लैक कलर स्कीम डैशबोर्ड, इंस्ट्रमेंट कलस्टर व स्टीयरिंग व्हील के अलावा जगह-जगह सिल्वर व क्रोम का इस्तेमाल और 7-इंच स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मुख्य आकर्षण हैं।