खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिंद्रा की आगामी 292 सीसी इंजन वाली बाइक 'मोजो' की शुरुआती कीमत 1,62,500 (एक्स-शोरूम कीमत) होगी, जिसके लिए आपको करीब 1.92 लाख (ऑन रोड कीमत) खर्च करने होंगे। बहुप्रतीक्षित महिंद्रा मोजो 16 अक्टूबर 2015 को लॉन्च होने वाली है।
महिंद्रा की नई बाइक मोजो डीलर्स के पास पहुंच चुकी है, साथ ही 10,000 रुपए की टोकन राशि के साथ बुकिंग भी शुरू है। पहली बार महिंद्रा मोजो को ऑटो एक्सपो 2010 के दौरान शोकेस किया गया था। तब से अब तक कंपनी इस बाइक में कई नए डेवलेपमेंट कर चुकी है।
महिंद्रा मोजो डुकाटी के फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस होगी। बाइक में 300 सीसी सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन और 6 स्पीड गियर के साथ दौड़ेगी। कंपनी ने इसमें 21 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक को जगह दी है। यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। मोजो का कुल वजन 166 किग्रा बताया गया है।
मोजो का फ्रंट लुक इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स से अलग हटकर है। दमदार इंजन से लैस मोजो का हैंडल अन्य बाइक के मुकाबले थोड़ा ऊंचा है। दो लोगों के बैठने के लिए सीट भी मजेदार है, इस पर लंबे सफर के दौरान कम थकान होगी।
कंपनी इस बाइक को कई एंडवास तकनीकी और फीचर्स साथ पेश करने वाली है। महिंद्रा मोजो 300 सीसी की सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 और होंडा सीबीआर 250आर जैसी बाइक्स से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।