आ गई माइक्रो एसयूवी महिंद्रा केयूवी 100, क्या आपके बजट में है यह कार
महिंद्रा हाजिर है अपनी 'कूल' माइक्रो एसयूवी 'केयूवी-100' के साथ। काफी वक्त से महिंद्रा फैंस और ऑटो जगत को इस कार का इंतजार था। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 4.42 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट की कीमत 5.22 लाख रुपए (एक्स शोरूम पुणे) से शुरू होगी। इसे लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट के जरिए भी बुक कराया जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर बुकिंग 18 जनवरी से शुरू होगी।
आ गई माइक्रो एसयूवी महिंद्रा केयूवी 100, क्या आपके बजट में है यह कार
'केयूवी-100' के लॉन्च के साथ ही महिंद्रा ने एक नए सेगमेंट माइक्रो एसयूवी की शुरुआत कर दी है। फिलहाल तो केयूवी-100 के अलावा इस सेगमेंट में कोई दूसरी कार मौजूद नहीं है, लेकिन अगले साल तक मारुति की इग्निस इस सेगमेंट में शामिल होगी। मुकाबले की बात करें तो केयूवी-100 की टक्कर प्रमुख तौर पर हुंडई की ग्रैंड आई-10, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और फोर्ड फीगो से होगी।
आ गई माइक्रो एसयूवी महिंद्रा केयूवी 100, क्या आपके बजट में है यह कार
महिंद्रा केयूवी-100 में कंपनी का नया 1.2-लीटर एम-फाल्कन पेट्रोल व डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 82बीएचपी की पावर देता है, जबकि इसका डीजल इंजन 77बीएचपी की पावर 3750आरपीएम पर व 190एनएम का टॉर्क 1750-2250आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है। फिलहाल इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स की पेशकश की गई है। पेट्रोल वर्जन 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देगा। वहीं डीजल वर्जन 25.32 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।
आ गई माइक्रो एसयूवी महिंद्रा केयूवी 100, क्या आपके बजट में है यह कार
इंटीरियर में पियानो ब्लैक फिनिश वाला डैशबोर्ड दिया गया है। स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ट्विन पॉड स्टाइल में दिया गया है। डैशबोर्ड का पूरा ले-आउट फ्लोटिंग स्टाइल का है। गियर शिफ्ट लीवर को जॉय स्टिक स्टाइल में डैशबोर्ड पर दिया गया है। इसमें फ्लेक्सी 6-सीट दी गई हैं। इसके अलावा गियर इंडीकेटर, सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस के अलावा फ्लोर पर भी स्टोरेज़ स्पेस दिया गया है। आगे और पीछे दोनों तरफ आर्म रेस्ट दिए गए हैं।
आ गई माइक्रो एसयूवी महिंद्रा केयूवी 100, क्या आपके बजट में है यह कार
सेफ्टी फीचर्स में एबीएस और ईबीडी हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। एयरबैग ऑप्शनल होंगे। ये लो वेरिएंट में भी मिलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान जलने वाली ऑटोमैटिक हजार्ड लाइटें और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इसे भविष्य के सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है।