डस्टर और टेरोनो को कड़ी टक्कर देगी हुंडई क्रेटा, जानिए खूबियां
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई की कॉम्पेक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्रेटा (आईएक्स25) का सभी को इंतजार है।
डस्टर और टेरोनो को कड़ी टक्कर देगी हुंडई क्रेटा, जानिए खूबियां
हुंडई 21 जुलाई, 2015 अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta) भारत में लॉन्च कर सकती है। इस कार का मुकाबला रेनॉ डस्टर और निसान टेरोनो से होगा। हुंडई आई20 एक्टिव क्रॉसोवर के बाद यह इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा।
डस्टर और टेरोनो को कड़ी टक्कर देगी हुंडई क्रेटा, जानिए खूबियां
कंपनी यह कार चीन में लॉन्च कर की है। चीन में ix25 compact SUV की शुरुआती कीमत 119,800 RMB (करीब 11.95 लाख रुपए) और इसके टॉप मॉडल की कीमत 179,800 RMB (करीब 17.93 लाख रुपए) है। भारत में इसकी कीमत और कम हो सकती है।
डस्टर और टेरोनो को कड़ी टक्कर देगी हुंडई क्रेटा, जानिए खूबियां
चीन में हुंडई आईएक्स25 1.6 और 2.0 लीटर इंजन वैरियंट में मौजूद है। 1.6 लीटर इंजन 122.8bhp पावर और 150.7Nm टॉर्क जनरेट करता है। यही क्षमता हुंडई वरना में भी मिलती है।
डस्टर और टेरोनो को कड़ी टक्कर देगी हुंडई क्रेटा, जानिए खूबियां
भारत में हुंडई क्रेटा 1.6 लीटर और 1.4 लीटर CRDI डीजल इंजन के साथ आ सकती है। कॉम्पेक्ट एसयूवी 2WD और 4WD दोनों ड्राइव वैरियंट में है। ये 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ है।