फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

Thu, 03 Sep 2015 04:02 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

human becoming hurdle for self driven cars

गूगल की स्वचालित कार जब सड़क पर उतरती है, तो वह फुटपाथ पर चलने वाले लोगों और अपने आगे-पीछे चलने वाली गाड़ियों समेत सभी की सुरक्षा का ध्यान रखती है, लेकिन फिर भी इसकी वजह से अब तक 16 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण इसका ट्रैफिक नियमों का कुछ ज्यादा ही पालन करना है।

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

human becoming hurdle for self driven cars

इसके उलट इंसान नियमों की अनदेखी करने में आगे रहते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। गूगल के
मुताबिक भी सिर्फ एक दुर्घटना को छोड़कर और सभी दुर्घटनाओं में इंसान की गलती थी। गूगल समेत कई कंपनियां हैं, जो स्वचालित वाहनों को सड़क पर उतारना चाहती हैं, लेकिन सफल टेस्ट और इस कार के कई मॉडल बनकर तैयार होने के बाद भी इसे सड़क पर दौड़ाना संभव नहीं हो रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है इंसान।

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

human becoming hurdle for self driven cars

स्वचालित कारों को ट्रैफिक नियमों की तर्ज पर चलने के लिए तैयार किया जाता है और इंसान है कि वह अपनी सहूलियत के लिए नियमों की अनदेखी करने में पीछे नहीं हटता। विशेषज्ञ कहते हैं कि कई बार ऐसी स्थिति आती है, जहां ट्रैफिक नियमों से ज्यादा दो चालकों की आपसी समझ काम आती है, जो स्वचालित कार के पास नहीं है। इससे न सिर्फ स्वचालित कार में बैठे लोगों को परेशानी हो सकती है, बल्कि दुर्घटना होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

human becoming hurdle for self driven cars

स्वचालित वाहन को लोगों के गैराज में पहुंचाने से पहले गूगल जैसी कंपनियों को कई चुनौतियों का हल ढूंढना है। जिसमें एक तो स्वाभाविक निर्णय लेने की क्षमता है। दूसरा, उन खतरों की जांच करना भी है, जो हैकरों और अन्य तकनीकी खराबियों की वजह से उत्पन्न हो सकते हैं।

विज्ञापन

स्वचालित वाहनों के लिए इंसान बन रहे मुसीबत, जानिए वजह

human becoming hurdle for self driven cars

विशेषज्ञ कहते हैं कि संभव है कि स्वचालित कार कुछ ज्यादा ही सुरक्षित है। इस रोबोनुमा कार को नियमों की तर्ज पर तैयार किया गया है, लेकिन इंसान हमेशा नियमों के आधार पर नहीं चलते। इसलिए स्वाभाविक समझ के बिना इसे सड़क पर उतारना संभव नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed