फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Fri, 27 Nov 2015 12:19 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Hot Launches: Trending Now- Mahindra XUV500 AT

वैसे तो इस महीने में कई कारें लॉन्च हुई हैं लेकिन ऐसे मॉडल कम ही हैं जो हॉट लॉन्च कैटेगिरी में शामिल किए जा सकते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ हॉट लॉन्च के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इनमें टाटा सफारी स्टॉर्म व महिंद्रा एक्सयूवी 500 एटी भी मौजूद हैं। आइए, एक नजर डालते हैं ऐसे ही टॉप 4 हॉट कार लॉन्च पर...

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Hot Launches: Trending Now- Mahindra XUV500 AT

महिंद्रा एक्सयूवी 500 ऑटोमैटिक: महिंद्रा ने अपने पॉपुलर एसयूवी मॉडल एक्सयूवी 500 का ऑटोमैटिक वेरिएंट इसी हफ्ते लॉन्च किया है। इसकी कीमत 15.36 लाख रुपए (एक्सशोरूम, नवी मुम्बई) है। इस नए मॉडल में 6-स्पीड आॉटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया हैं, वहीं स्टैंडर्ड ट्रिम में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स मौजूद हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 500 में 2.2-लीटर एम-हॉक डीज़ल इंजन है। जो 140 बीएचपी पावर के साथ 330 एनएम टॉर्क देता है। ऑटोमेटिक वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स है।

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Hot Launches: Trending Now- Mahindra XUV500 AT

टाटा सफारी स्टॉर्म: टाटा मोटर्स ने एसयूवी सफारी स्टॉर्म का नया वर्जन लॉन्च किया है, जो पहले से ज्यादा पावरफुल है। यह नया इंजन सफारी स्टॉर्म के केवल वीएक्स वेरिएंट में ही दिया गया है, जो टू व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध है। इस नए वर्जन की कीमत 13.52 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो पिछले वेरिएंट से करीब 40,000 रुपए महंगी है। नई सफारी स्टॉर्म में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर वेरिकोर400 डीज़ल इंजन लगा है जो 156पीएस की पावर व 400एनएम की टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Hot Launches: Trending Now- Mahindra XUV500 AT

मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीटी एस: मर्सिडीज-बेंज ने अपने एक और लग्जरी मॉडल को देश में लॉन्च किया है। इस नए मॉडल का नाम है एएमजी जीटी एस, जिसकी कीमत 2.4 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। मर्सिडीज का यह नया मॉडल एलएलएस एएमजी की जगह लेगा। एएमजी जीटी एस में 4.0-लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगा है जो 510 पीएस पावर के साथ 650 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन

इस महीने के 4 बड़े लॉन्च, भारतीय सड़कों पर दौड़ी ये कारें

Hot Launches: Trending Now- Mahindra XUV500 AT
लेम्बोर्गिनी ह्यूराकेन एलपी580-2 आरडब्‍ल्यूडी: लेम्बोर्गिनी ने अपनी स्पोर्ट्स कार ह्यूराकेन एलपी580-2 आरडब्‍ल्यूडी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 2.99 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस कार में रियर व्हील्स पर पावर डिलीवरी होगी। इस स्पोर्ट्स कार में 5.2-लीटर वी10 पेट्रोल इंजन लगा है जो 580 पीएस की पावर के साथ 540 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। ह्यूराकेन एलपी580-2 की टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है जो केवल 3.2 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed