साल के अंत तक लॉन्च होंगे हीरो के ये चार स्कूटर
हीरो मोटोकॉर्प, दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी, इस साल कई नए प्रोडक्स लॉन्च करने की योजना बना चुकी है। 250cc से लेकर 600cc तक अलग-अलग सेगमेंट में कई मोटरसाइकिल लॉन्च करने के साथ, कम्यूटर बाइक में बादशाहत वाली कंपनी भारत में कई ऑटोमैटिक स्कूटर भी लॉन्च करेगी। कंपनी इस साल ये चार नए स्कूटर भारतीय बाजार में उतार सकती हैं। देखें एक नजर।
साल के अंत तक लॉन्च होंगे हीरो के ये चार स्कूटर
हीरो डैश 110सीसी- यह कंपनी का स्मार्ट और पावरफुल ऑटोमैटिक स्कूटर है। इसमें कंपनी ने ई-कोड की (चाबी), डुअल मोल्डिंग की जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जो इसको दूसरों से अलग बनाने का काम करते हैं। यह 110 सीसी पावर इंजन के साथ काम करता है। यह 2015 के मध्य में लॉन्च हो सकता है।
साल के अंत तक लॉन्च होंगे हीरो के ये चार स्कूटर
हीरो डेयर 125 सीसी- यह भारत में हीरो का पहला 125सीसी स्कूटर होगा। यह फोर्सड एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, ओएचसी, सीवीटी इंजन पर काम करता है। इसमें टेक्चर्ड सीट्स, डुअल-टोन अलॉय, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, बूट लैप और यूएसबी मोबाइल चार्ज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस स्कूटर को दीवाली के आस-पास लॉन्च कर सकती है।
साल के अंत तक लॉन्च होंगे हीरो के ये चार स्कूटर
150सीसी स्कूटर- हीरो जेडआईआर कंपनी का 150 सीसी स्कूटर है। हीरो जेडआईआर बेहद ही आकर्षक है। इसके अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो ये 157.1 सीसी, 4 स्ट्रोक लिक्वड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन पर काम करता है। इसकी टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। हीरो जेडआईआर की कीमत 80 हजार रुपए तक हो सकती है।
साल के अंत तक लॉन्च होंगे हीरो के ये चार स्कूटर
हीरो लीप स्कूटर को कंपनी हीरो लीप इस साल फरवरी, 2015 में लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है। हीरो लीप स्कूटर में 124सीसी का इंजन दिया गया है जो 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये तीनों विकल्प बैटरी चार्ज, 3 लीटर फ्यूल टैंक और एक्सटेंडर रेंज आपको टेंशन फ्री रखकर राइडिंग का मजा देंगे।