कारों के 10 अनोखे पूर्वज, जरा लुक और डिजाइन तो देखें
वाहनों के डिज़ायन में आए बदलाव पर अमरीका में ज्यार्जिया के हाई म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस तस्वीर में आप 1934 की एडसेल फ़ोर्ड मॉडल 40 स्पेशल स्पीडस्टर कार देख सकते हैं जिसे एडसेल फ़ोर्ड और यूजीन टी बॉब ग्रेगरी ने डिज़ायन किया था। (सभी तस्वीरें- www।high।org)
कारों के 10 अनोखे पूर्वज, जरा लुक और डिजाइन तो देखें
प्रदर्शनी में यूरोप और अमरीका के कुछ मशहूर कार निर्माताओं के कॉन्सेप्ट डिज़ायन, स्केल मॉडल और ड्रॉइंग्स रखी गई हैं। यहां 1935 की बुगाटी टाइप 57एस कॉम्पीटिशन कूपे एयरोलीथ का डिज़ाइन मिलेगा जिसे ज्यां बुगाटी और जोसेफ़ वॉल्टर ने तैयार किया और गिल्ड ऑफ़ ऑटोमोटिव रेस्टोरर्स ने बनाया।
कारों के 10 अनोखे पूर्वज, जरा लुक और डिजाइन तो देखें
हाई म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में डेकोरेटिव आर्ट्स एंड डिज़ाइन की क्यूरेटर और प्रदर्शनी की संचालक साराह स्क्लेयूनिंग कहती हैं, ''ड्रीम कार्स में दिखाई गईं कॉन्सेप्ट कारें दिखाती हैं कि कैसे डिज़ाइन वर्तमान से परे भविष्य के लिए नए रास्ते और मौक़े मुहैया कराता है।'' तस्वीर में है 1936 की स्टाउट स्केरेब, जिसे विलियम बी स्टाउट ने डिज़ाइन किया था।
कारों के 10 अनोखे पूर्वज, जरा लुक और डिजाइन तो देखें
साराह ने बताया, ''इन कारों को कभी बड़े पैमाने पर नहीं बनाया गया, पर इन्होंने तकनीकी और स्टाइल के पैमाने पर क्या मुमकिन है, इस विचार को चुनौती देकर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के भविष्य को आकार दिया।'' तस्वीर में है पॉल अर्ज़ेंस की डिज़ाइन की गई 1942 की ल ओयूफ़ इलेक्ट्रीक।
कारों के 10 अनोखे पूर्वज, जरा लुक और डिजाइन तो देखें
मेकेनिकल इंजीनियर नॉर्मन टिम्स ने 1947 में इस कार को निजी इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया था। 10 हज़ार डॉलर की क़ीमत से बनी इस कार को पूरा करने में ढाई साल से ज़्यादा वक़्त लगा था।