बजाज पल्सर को टक्कर देने आ रही है टीवीएस यह बाइक
बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी बेहद सफल अपाचे (Apache) सीरीज का 200cc वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी ने पहली बार इस बाइक को ड्रेकन कॉन्सेप्ट (Draken) के रूप में ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान शोकेस किया था।
बजाज पल्सर को टक्कर देने आ रही है टीवीएस यह बाइक
टीवीएस की यह बाइक 200 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन और 6 स्पीड ट्रांसमिशन के काम करती है। यह बाइक टीवीएस अपाचे 180 सीसी का अपग्रेड वर्जन है। उम्मीद की जा रही है कि यह 20बीएचपी पावर जेनरेट करेगी।
बजाज पल्सर को टक्कर देने आ रही है टीवीएस यह बाइक
नई अपाचे 200 का डिजाइन Draken से प्रेरित है। ले लिया है, लेकिन यह "RTR" प्लेटफार्म पर होगी, जिसमें अपाचे 160 और 180 जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। सड़क पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए इस बाइक में नई मिशेलिन सॉफ्ट टायर दिए गए हैं। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक की सुविधा होगी।
बजाज पल्सर को टक्कर देने आ रही है टीवीएस यह बाइक
इसके अलावा इसमें, मोबाइल चार्ज प्वाइंट, मडगार्ड इंटीग्रेटेड एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रॉमेंट कंसोल, DRLs सहित हेडलैंप्स और स्पिलिट सीटें की सुविधा हो सकती है। अपाचे 200 के अलावा कंपनी भारतीय बाजार में 110 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ नई टीवीएस विक्टर लाने की योजना बना रही है।
बजाज पल्सर को टक्कर देने आ रही है टीवीएस यह बाइक
उम्मीद है कंपनी नवंबर 2015 टीवीएस अपाचे 200 को भारत में लॉन्च करेंगी। टीवीएस अपाचे 200 का मुकाबला भारतीय बाजार में केटीएम ड्यूक 200 और बजाज पल्सर 200 से होगा।