साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
साल 2015 दुपहिया वाहनों की दुनिया में कई आश्चर्यजनक की चीजों के साथ आया और भविष्य की तकनीक का गवाह बना। EICMA और टोक्यो मोटर शो जैसे इवेंट के दौरान कई ऐसी कॉन्सेप्ट बाइक पेश की गईं जो मोटरसाइकिल इंडस्ट्री के भविष्य के परिदृश्य को बदल सकती हैं। यहां, हम ऐसी ही 8 कॉन्सेप्ट बाइक के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो निकट भविष्य में लॉन्च हो सकती हैं।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
होंडा कॉन्सेप्ट सीबी: होंडा सीबी1100 में कंपनी फ्यूल टैंक पर 70 दशक के गोल्ड पेंट, रेक्टैंग्युलर, क्रोम हेडलैंप, इंस्ट्रोमेंट हाउसिंग और सिल्वर सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसको रेट्रो लुक देने की कोशिश की है।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
होंडा लाइट वेट सुपर स्पोर्ट्स कॉन्सेप्ट: भविष्य की ट्रैक बाइक की झलक दिखता हुए कंपनी ने होंडा लाइट वेट सुपर स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया। कंपनी ने इस बाइक को एजी और एयरोडायनैमिक स्टाइल के साथ पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट बाइक यामाहा आर3 और कावासाकी निंजा 300 की तरह ट्विन सिलेंडर पर है।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
हसलर स्कॉट: सुजुकी हसलर स्कॉट एक 50 cc स्कूटर है जो दुकान के सामान को लाने ले जाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें पारंपरिक सीट के नीचे तो सामान के लिए स्पेस दिया ही गया है, साथ ही राइडर आगे भी पैरों के बीच रिमूवेबल केस दिया गया है। इसके अलावा रियर बॉडी और साइड पर सामान रखने की व्यवस्था है।
साल 2015 की 8 कॉन्सेप्ट बाइक, बदल देंगी बाइक की दुनिया
यामाहा एमडब्ल्यूटी -9: यामाहा एमडब्ल्यूटी 9 को मुड़वदार सड़कों पर चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि इसमें फ्रंट पर दो पहियों का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 3 सिलेंडर 850 सीसी फ्यूल इंजेक्टड DOHC इंजन के साथ है। यह बाइक स्पोर्ट्स सेगमेंट में पूरी तरह नई कॉन्सेप्ट बाइक है।