ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
हम यहां बात कर रहे हैं उन कारों की जिनमें देश के राजनीतिज्ञ, हमारे द्वारा चुने हुए नेता और उच्च आधिकारी सफर करते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं हिंदुस्तान एंबेस्डर से लेकर लग्जरी सिक्योरिटी कार बीएमडब्ल्यूड-7 सीरीज पर।
फोटो और टेक्स्ट- कारदेखो से
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
भारत के राष्ट्रपति
भारत के राष्ट्रपति ब्लैक मर्सिडीज बेंज एस600 (डब्ल्यू221) पुलमैन गार्ड कार से चलते हैं। इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए है। इसकी खासियत ये है कि ये कार मिसाइल रोधक है। इसके अलावा राष्ट्रपति के काफिले के साथ उनके बॉडी गार्ड व अन्य लोग टाटा सफारी जैमर, ब्लैक मर्सिडीज बेंज डब्ल्यू140, बीएमडब्ल्यू एक्स5, कुछ दिल्ली पुलिस की कारें, एक एंबुलेंस और अन्य कुछ कारों के साथ चलते हैं।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
भारत के प्रधानमंत्री
भारत के प्रधानमंत्री बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार बीएमडब्ल्यू 720एलआई हाई सिक्योरिटी एडिशन में सवार होकर चलते हैं। इस कार पर एके 47 और एम1 कारबाइन की गोलियों का भी असर नहीं होता है। इतना ही नहीं ये कार बम धमाके और रॉकेट लॉन्चर को भी झेल सकती है।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
भारत के मुख्य न्यायाधीश
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया मर्सिडीज बेंज एस600 (डब्ल्यू221) पुलमैन गार्ड से चलते हैं। ये कार राष्ट्रपति की सेवा के लिए भी है।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति और आला आधिकारियों की कारें
राज्य के राजपाल
राज्य के गवर्नर ऑडी ए6 3.0 क्वाट्रो से चलते हैं। ऑल व्हील ड्राइव वाली इस कार में सुरक्षा और सुविधा के पूरे इंतजाम होते हैं। एक राजपाल के काफिले में फायर ब्रिगेड, एक एंबुलेंस, पेट्रोल जिप्सी और कुछ अन्य कारें साथ चलती हैं।