{"_id":"bc06909e3f97beae115e98f70fe11b9e","slug":"bmw-s-laser-headlamp-and-hud-system-concepts-at-ces-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
Thu, 07 Jan 2016 03:25 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मन बाइक कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटोर्रेड ने टेक शो सीईएस 2016 में अपने दो प्रोटोटाइप इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, साइड व्यू असिस्ट और डायनैमिक ब्रेक लाइट को प्रदिर्शत किया है। इस सिस्टम के जरिए बाइक सवार को बहुत दूर के दृश्य भी दिखाई दे सकते हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए हेड-अप-डिस्प्ले (HUD) हेलमेट में लेजर लाइट की व्यवस्था की गई है।
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
2 of 6
कंपनी ने लास वेगास में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो के दौरान इनका प्रदर्शन किया है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी मोटरसाइकिल के लिए नए कॉन्सेप्ट सिस्टम के साथ-साथ अपनी कारों के लिए आईविजन कॉन्सेप्ट (ivision)और एयर टच इशारे पर नियंत्रण होनी तकनीक को भी शोकेस किया है।
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
3 of 6
नए लेजर लाइट हेडलैम्प शुद्ध सफेद रोशनी प्रदान करते हैं और अपने हाई बीम की वजह से 1968 फीट तक पहुंचने में सक्षम है, जो सामान्य हेडलैम्प के मुकाबले दोगुना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लेजर लाइज के जरिए होने वाली बिजली की खपत की कोई जानकारी नहीं दी है क्योंकि इस कॉन्सेप्ट पर अभी काम चल रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस लाइट का इस्तेमाल करना महंगा भी हो सकता है, लेकिन निश्चित रूप से भविष्य में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
4 of 6
HUD सिस्टम को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि बाइक चालने वाले व्यक्ति को मोटरसाइकिल के इंस्ट्रोमेंट देखने की जरूरत नहीं होगी। दाहिनी आंख के सामने दिया गया डिस्प्ले आवश्यक जानकारी जैसे स्पीड, तापमान, गियर, ईंधन स्तर बताने में सक्षम है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप
5 of 6
इसके अलावा हेलमेट में रियरव्यू कैमरा भी दिया गया है इसलिए रियरव्यू मिरर की भी जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा अन्य काम के फीचर सवार की आवश्यकता के आधार पर शामिल किए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।