बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपनी लेटेस्ट कार एम-6 ग्रैन कूपे (M6 Gran Coupe) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.71 करोड़ रुपए तय गई है। इस कार को मुंबई के एम स्टूडियो में लॉन्च किया गया है जो देश में बीएमडब्ल्यू का पहला शोरूम है। इस नई कार को इसी एम शोरूम से सीबीयू रूट के जरिए पूरे देशभर में बेचा जाएगा।
बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा
कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को एलपाइन व्हाइट, ब्लैक सैफायर, सिल्वर स्टोन, स्पेस ग्रे, जटोबा, सन मेरिनो ब्लू, सकीर ऑरेन्ज, सिंगापुर ग्रे और इंपीरियर ब्लू ब्रिलियंट इंफेक्ट सहित कुल 9 मेटेलिक कलर स्कीम में उतारा है। अब कंपनी का पूरा ध्यान अपने दो अन्य नए मॉडल्स एक्स 5-एम और एक्स 6-एम पर है जिन्हें इस महीने के अंत तक देश में उतारा जा सकता है।
बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा
आपको बता दें कि बीएमडब्ल्यू एम-6 ग्रैन कूपे को सबसे पहले 2014 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसके एक्सटीरियर-इंटीरियर में कुछ बदलाव कर एक रिफ्रेश लुक के साथ फिर से लॉन्च किया गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो सिंग्नेचर डबल-बार किडनी ग्रिल के साथ कंपनी बेज, नई एलईडी हैडलाइट्स, फ्रंट में बड़े एयर इनटैक के साथ ही कार्बन फाइबर रूफ लगे हैं, वहीं रियर प्रोफाइल में डबल एग्जॉस्ट पंप के साथ टेल लाइट क्लस्टर व बूट लिड में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा
इसके अलावा, 20-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। केबिन में दी गई एम स्पोर्ट्स सीट रेसिंग कार जैसा अनुभव कराती है। वहीं दूसरी ओर, कार के स्टीयरिंग व्हील पर दो एम ड्राइव बटन भी दिए गए हैं जो स्पोर्ट्स और कम्फर्ट लेवल के लिए दिए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू ने भारत में उतारी नई कूपे, स्पीड 250 किमी/घंटा
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2015-एम-6 ग्रैन कूपे में 4.4-लीटर एम-ट्विनटर्बो, 8 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 552 बीएचपी पावर के साथ 680 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिए गए हैं जो रियर व्हील्स पर पावर डिलीवर करते हैं।