{"_id":"a5576dcd0b021efd83a83a974df94ca9","slug":"bajaj-pulsar-rs200-to-launch-on-27th-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
Thu, 19 Mar 2015 01:17 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपने प्रशंसकों एक बार फिर सरप्राइज किया है। लंबे समय से चर्चा थी कि कंपनी बजाज पल्सर 200एसएस लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब इस बाइक का नाम बदल दिया है। कंपनी ने नई बाइक की कुछ रहस्यमय तस्वीरें जारी की है इसमें बाइक का नाम 'पल्सर आरएस 200' (Pulsar RS200) किया गया है।
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
2 of 5
बजाज नई पल्सर आरएस200 को 27 मार्च, 2015 को लॉन्च करने वाली है। कुछ डीलर्स ने नई पल्सर की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी पल्सर आरएस200 को एबीएस और नॉन एबीएस दो वैरिएंट में लॉन्च करेगी।
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
3 of 5
साल 2015 में जिन बाइक्स का सबसे ज्यादा इंतजार है, उन बाइक में बजाज की नई पल्सर आरएस200 है। ये फेयर्ड स्पोर्ट बाइक है जो दिखने में यामाहा आर15 की तरह है। नई Bajaj Pulsar RS200 में पल्सर220 की तरह ही फ्रंट काउल पर रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। इसके अलावा स्पिलिट सीट, 10 स्पॉक अलॉय व्हील, मस्क्युलिन फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
4 of 5
बजाज की इस पहली फुल फेयर्ड बाइक में पल्सर 200एनएस वाला 199.5 सीसी, 4 वॉल्व, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला इंजन दिया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और ट्रिपल स्पार्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 23.52पीएस पावर और 18.3एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें
5 of 5
कंपनी ने अभी बजाज पल्सर आरएस200 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.20 – 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है। एंट्री लेवल फेयर्ड बाइक में बजाज पल्सर 200एसएस का मुकाबला यामाहा आर15, हीरो करिज्मा जेडएमआर और केटीएम आरसी 200 जैसी बाइक से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।