बिना स्टीयरिंग की कार का जलवा आप भी देख लें
शंघाई मोटर शो में दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने अपने सबसे आधुनिक कारों के मॉडल पेश किए। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार है। यह जनरल मोटर्स की कॉन्सेप्ट कार एफएनआर सेल्फ ड्राइविंग कार है।
बिना स्टीयरिंग की कार का जलवा आप भी देख लें
पिछले साल चीन में 2.3 करोड़ कारों की बिक्री हुई। जो अमरीका में बिकने वाली कारों से कहीं अधिक है। इस शो में आने वालों ने सबसे अधिक दिलचस्पी मर्सिडीज बेंज एफ 015 लग्जरी में दिखाई। इसे मोशन कॉन्सेप्ट कार के सेगमेंट में उतारा गया था।
बिना स्टीयरिंग की कार का जलवा आप भी देख लें
हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था मंदी की शिकार है इसीलिए फरारी जैसी महंगी गाड़ियों की मांग में भी कमी आई है। यह है फरारी की 488 जीटीबी कार।
बिना स्टीयरिंग की कार का जलवा आप भी देख लें
चूंकि चीनी उपभोक्ता छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देने लगे हैं इसलिए विदेशी कार कंपनियों को उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फॉक्सवैगन के ग्लोबल प्रोडक्स डेवलपमेंट हेड डॉ. हिंट्स यॉकप नासिर कहते हैं, " हमारी कारों में ऐसे फीचर आप देख सकते हैं जो खास चीनी उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर शामिल किए गए हैं।"
बिना स्टीयरिंग की कार का जलवा आप भी देख लें
कार के अंदर की लाइटिंग एक ऐसा फीचर है जो चीनी ग्राहकों को आकर्षित करता है। नासिर के अनुसार सबसे पहले फॉक्सवैगन का लोगो चमकाता है। इसके बाद लाइटिंग कार की पूरी बॉडी में चमकती है और तब गाड़ी चालू होती है। ये है वीडब्ल्यूसी कूप जीटीई का नया मॉडल।