क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
दुनिया की कई मशहूर कार बनाने वाली कंपनियां साइकिलें भी बनाती हैं। लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज़ बेंज़ और लैंड रोवर की साइकिलें भी कारों की तरह ख़ासी मशहूर हैं। इन कार निर्माताओं की बनाई 10 बेहतरीन साइकिलों पर आइए डालते हैं एक नज़र।
बेंजामिन प्रेस्टन/बीबीसी ऑटोस
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
जीप: जीप अमरीकी सड़कों पर एडवेंचर वाहन के तौर पर जाना जाता है और जीप की ये साइकिल भी किसी लिहाज से कमतर नहीं है। इसे जीप एसयूवी मॉडल के तौर पर ही जाना जाता है। यह साइकिल 500 डॉलर (33,343 रुपए) से कम की रिटेल प्राइस पर उपलब्ध है।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
किया: किया ने वर्ष 2014 के जेनेवा मोटर शो के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पेश की थी। इस बाइक की रेंज 25 मील तक की है और माना जा रहा है कि यह शहरी लोगों को ख़ूब पसंद आ सकती है। शहरी भीड़भाड़ में इसका इस्तेमाल परिवहन के लिए हो सकता है। कंपनी इस बाइक को जल्द बाज़ार में उतारेगी।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
लैम्बोर्गिनी: लैम्बोर्गिनी की इस साइकिल की कीमत 32 हज़ार डॉलर (21,33,966 रुपए) है। रोबोट की मदद से बनी यह साइकिल कार्बन फाइबर की है। इस साइकिल को स्विट्ज़रलैंड में लैम्बोर्गिनी की हाई एंड डिविज़न बीएमसी ने तैयार किया है। माना जा रहा कि पहली खेप में लैम्बोर्गिनी की 50 साइकिलें ही तैयार होंगी।
क्या आपने देखी 21 लाख की साइकिल, देखिए 10 कार कंपनियों की बेहतरीन साइकिलें
लैंड रोवर: एसयूवी गाड़ियों में लैंड रोवर और रेंज रोवर की ख़ासियत तो आप जानते ही होंगे। लैंड रोवर की साइकिल भी उतनी ही दमदार है। ख़ास बात ये है कि इसकी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं है। यह 800 डॉलर (53,349 रुपए) में उपलब्ध होगी।