{"_id":"59e742b64f1c1b65548b822c","slug":"why-the-killed-haryanvi-dancer-harshita-know-about-5-big-points-of-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों हुई डांसर हर्षिता की हत्या, वारदात से जुड़े 5 बड़े खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए क्यों हुई डांसर हर्षिता की हत्या, वारदात से जुड़े 5 बड़े खुलासे
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 18 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांसर हर्षिता दहिया की हत्या क्यों हुई, इसके पीछे क्या राज हो सकते हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकाला, जानिए वारदात से जुड़े पांच बड़े खुलासे...
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में उसकी बहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लता का कहना है कि हर्षिता की हत्या उसके पति दिनेश ने की है। हमारी मां की हत्या का भी आरोप दिनेश पर है, हर्षिता उस हत्याकांड की गवाह थी। दिनेश ने लता को भी धमकी दी थी। लता के खुलासे के बाद पुलिस हैरान हैं।
पढ़ें:- ‘PICS: आखिर कौन है दिल्ली निवासी हर्षिता दहिया, जिसे सरेआम मारी गई 8 गोलियां
पढ़ें:- ‘PICS: आखिर कौन है दिल्ली निवासी हर्षिता दहिया, जिसे सरेआम मारी गई 8 गोलियां
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
डांसर हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बदमाशों ने हर्षिता को 6 नहीं आठ गोलियां मारी थी। डॉ. राजीव मान ने हर्षिता के शव का पोस्टमार्टम किया। पानीपत डीएसपी देसराज ने बताया कि हर्षिता को 8 गोली मारी गई थीं। शव के अंदर से तीन गोलियां निकाली गई हैं। जबकि पांच गोली आर-पार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता ‘सुहागरात’ गाने को लेकर फेमस काफी हुईं थीं, वो अपनी तुलना डांसर सपना चौधरी से करने लगी थीं। सपना पर किए कमेंट से वह विवादों में घिर गई थीं। उन्होंने बिग बॉस में जाने के लिए खुद को सपना से अच्छा बताया था। सपना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड भी किए थे।
विज्ञापन
Haryanvi singer Harshita Dahiya
दो हरियाणवी कलाकारों में कहासुनी और सोशल मीडिया पर कमेंट वार होना भी हत्या की एक वजह हो सकती है। आपको बता दें कि 8 अगस्त को उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर बताया था कि उनपर वीडियो हटाने के लिए कुछ लोग दवाब बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि उन्हें ऐसी धमकियों से डर नहीं लगता।