फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम की बेटी हनीप्रीत की जान आखिर क्यों है खतरे में? 3 वजहें

Thu, 07 Sep 2017 01:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Sep 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim daughter Honeypreet  life in danger
- फोटो : self

रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत की जान खतरे में है। डीजीपी खुद ये आशंका जाहिर कर चुके हैं। जानिए, ऐसा क्यों?

Ram Rahim daughter Honeypreet  life in danger

खुफिया एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि हनीप्रीत की जान को खतरा भी हो सकता है। क्योंकि वह डेरे के कई अहम राज जानती है। इस इनपुट से हरियाणा पुलिस अवगत है। इस इनपुट के बाद हरियाणा पुलिस भी पूरी तरह से चौकस हो गई है। पुलिस जल्द से जल्द हनीप्रीत को अपनी हिरासत में लेना चाहती है। 

Ram Rahim daughter Honeypreet  life in danger

हनीप्रीत डेरामुखी गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी है और वर्ष 2011 से डेरामुखी के काफी करीब है। वह डेरामुखी की हर गतिविधि की राजदार है। यदि हनीप्रीत पकड़ी जाती है तो डेरे से जुड़े कई और सनसनीखेज राज भी सामने आ सकते हैं। इसलिए आशंका है कि हन्नीप्रीत की हत्या भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डेरे के कुछ राजदार पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं या उनकी हत्या हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim daughter Honeypreet  life in danger

डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह और फकीरचंद शरामल को डेरामुखी से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कुछ बात मालूम चल गई थी, इसलिए वे डेरे से अलग रहने लगे थे। रणजीत सिंह की तो गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि फकीरचंद का तो आजतक सुराग ही नहीं लगा। वहीं,पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने भी डेरे के कुछ राज उजागर किए थे, तो उनकी भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Ram Rahim daughter Honeypreet  life in danger

हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस चाहती है कि जल्द से जल्द हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में हो, जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। जिसके बाद कई अहम जानकारियों का खुलासा हो पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि  पंजाब में हनीप्रीत की तलाश की जा रही है। हनीप्रीत की हिरासत से काफी जानकारियां मिल सकती हैं। राजस्थान में भी हनीप्रीत की तलाश जोरों पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed