फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम के 'इज्जतदार' मुख्तार अंसारी पर दर्ज हो चुके हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई मामले

Wed, 26 Oct 2016 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
many criminal cases registered against Mulayam's leader Mukhtar Ansari

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। एक तरफ अखिलेश यादव है तो दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल यादव। इस बीच अखिलेश ने शिवपाल के अलावा जिन नेताओं का विरोध किया था उनमें एक नाम विधायक मुख्तार अंसारी का भी है। ये उन चार नेताओं में से हैं जिन्हें सीएम अखिलेश बिलकुल पसंद नहीं करते। बताते चलें कि हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अंसारी की तारीफ में चार चांद लगाते हुए उसे एक इज्जतदार शख्स बता डाला। 

आइए हम आपकों बताते हैं मुलायम सिह के इज्जतदार अंसारी का अपराध की दुनिया में कैसा रहा है इतिहास।

मुलायम के 'इज्जतदार' मुख्तार अंसारी पर दर्ज हो चुके हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई मामले

many criminal cases registered against Mulayam's leader Mukhtar Ansari

मऊ से विधायक रहे अंसारी का नाम 1988 में एक मर्डर केस में आया था, लेकिन पुख्ता सबूत न होने की वजह से उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा नहीं कसा जा सका। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2007 में मुख्तार अंसारी ने मऊ से चुनाव लड़ा था, उस वक्त उनके खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे लंबित थे, जिसमें हत्या, हत्या की कोशिश, जैसे कई संगीन अपराध में वह नामजद थे।

मुलायम के 'इज्जतदार' मुख्तार अंसारी पर दर्ज हो चुके हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई मामले

many criminal cases registered against Mulayam's leader Mukhtar Ansari

एक आंकड़े के मुताबिक मुख्तार अंसारी खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे अपराधों में लिप्त रहे हैं। 1988 से लेकर 2005 तक अंसारी के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें से कई मामलों में उन्हें  दोषी पाया गया, कुछ मामलों में सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के 'इज्जतदार' मुख्तार अंसारी पर दर्ज हो चुके हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई मामले

many criminal cases registered against Mulayam's leader Mukhtar Ansari

इस बीच साल 2005 में बीजेपी नेता की हत्या के आरोप में अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में भी सबूतों के अभाव में कोर्ट ने अंसारी को बरी कर दिया था। ये मामले राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के  गाजीपुर, वाराणसी, मऊ, लखनऊ सहित तकरीबन 8 शहरों से जुड़े हुए थे।  

विज्ञापन

मुलायम के 'इज्जतदार' मुख्तार अंसारी पर दर्ज हो चुके हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई मामले

many criminal cases registered against Mulayam's leader Mukhtar Ansari

राजनीतिक उथल-पुथल और मऊ में हिंसा के बाद अंसारी का विरोध किया जाने लगा और उनके ऊपर कई आरोप भी लगाए गए। विरोध के बीच 2005 में अंसारी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पहले उन्हें गाजीपुर से मथुरा जेल भेजा गया था लेकिन, बाद में उन्हें आगरा जेल में भेज दिया गया था। वे तब वह आगरा जेल में ही बंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed