फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में दिखी सिरफिरे की खूनी सनक, महिला पर धारदार तलवार से किए कई वार

Wed, 19 Oct 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
man tried to kill woman by machete in Karnatka's temple
मंदिर में महिला पर हमला करता शख्स - फोटो : Deccan Chronicle

कर्नाटक के एक मंदिर में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला किया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। वीडियो कर्नाटक कोल्लार मंदिर का है और जिस महिला की हत्या करने की कोशिश की गई है उसका नाम कुमारी है। 

खबरों के अनुसार घायल हुई कुमारी की उम्र 50 साल है और वह मंदिर में बतौर स्टाफ मेंबर काम करती है। हमला करने वाले का नाम संतोष बताया जा रहा है और उसकी कुमारी से किसी पुरानी बात पर विवाद चल रहा था।

मंदिर में दिखी सिरफिरे की खूनी सनक, महिला पर धारदार तलवार से किए कई वार

man tried to kill woman by machete in Karnatka's temple
- फोटो : youtube

वीडियो में हमले से अनजान महिला को बालकनी पर खड़ा साफ देखा जा सकता है। लेकिन, इसी बीच खूनी मंजर दस्तक दे देता है और सिरफिरा अचानक से महिला पर तलवार से वार कर डालता है। हमले की गति से ही पता चल रहा है कि सनकी में महिला के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है।

मंदिर में दिखी सिरफिरे की खूनी सनक, महिला पर धारदार तलवार से किए कई वार

man tried to kill woman by machete in Karnatka's temple
attack in temple - फोटो : youtube

इस शख्स ने महिला पर एक बार नहीं बल्कि कई बार वार किया है। चींख सुनाई देने के बाद वहां मौजूद लोग कमरों से बाहर आए और महिला को बचाने लगे। लोगों के रोकने बावजूद संतोष काबू में नहीं आया और उसने कई बार कुमारी पर कई बार हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में दिखी सिरफिरे की खूनी सनक, महिला पर धारदार तलवार से किए कई वार

man tried to kill woman by machete in Karnatka's temple
attack in temple - फोटो : youtube

जोरदार वार की वजह से कुमारी खून से लथपथ हो गई और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ज्यादा घायल होने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संतोष की इस हरकत के बाद उसे पुलिस को मौके पर बुलाया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन

मंदिर में दिखी सिरफिरे की खूनी सनक, महिला पर धारदार तलवार से किए कई वार

man tried to kill woman by machete in Karnatka's temple
attack in temple - फोटो : youtube

मामले की जांच में जुटी पुलिस को शक है कि कुमारी की हत्या करने के मकसद के पीछे संतोष का ही हाथ है या इससे और कोई भी जुड़ा हुआ है। साथ ही इस बात की जांच भी की जा रही है कि कही संतोष ने किसी के भड़काने पर ऐसा तो नहीं किया है।

वीडियो पर क्लिक करके देखिए पूरी वारदात...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed