फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू में हनीप्रीत ने मीडिया पर उठाए सवाल, बोली-बाप बेटी के रिश्ते को तो बख्श दो

Wed, 04 Oct 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 04 Oct 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet says Media showed me as a traitor
हनीप्रीत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का एक मीडिया चैनल को दिया इंटव्यू अचानक चर्चा में आ गया है। दरअसल, बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से हनीप्रीत पुलिस टीम को लगातार चकमा देती रहीं है और छिप कर बचती निकलती रही है। यही कारण है कि हनीप्रीत अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है।  वहीं चैनल के सामने हनीप्रीत ने खुलकर बातचीत की है। 


 
Honeypreet says Media showed me as a traitor
honeypreet
इंडिया टुडे के साथ इस विशेष साक्षात्कार में हनीप्रीत ने बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया ने उसका चरित्र चित्रण गलत तरीके से किया है। हनीप्रीत बोलीं मुझे और 'पापा' को लेकर जो कुछ भी अभी तक मीडिया में दिखाया गया है वह सब गलत चल रहा है। हनीप्रीत ने कहा 'मेरे और 'पापा' के बीच हमेशा से पवित्र रिश्ता कायम रहा है।' 

 
Honeypreet says Media showed me as a traitor
हनीप्रीत - फोटो : SELF
यही नहीं मीडिया ने मुझे एक गद्दार के बतौर सबके सामने पेश किया है। मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया। मैं इन सबसे बेहद आहत हुई हूं। एक बेटी जो अपने पिता के साथ देशभक्ति की बातें किया करती थी उसे ऐसे पेश किया जाएगा, ये  कभी सोचा भी नहीं था।
  
हनीप्रीत ने मंगलवार चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना ये दर्द बयां किया है। उन्होंने चैनल के माध्यम से खुद को बेगुनाह करार दिया। आगे पढ़िए और क्या बोली हनीप्रीत... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet says Media showed me as a traitor
हनीप्रीत
हनीप्रीत कहती है मैं कैसे दोषी हूं..? मैं तो हमेशा से सिर्फ एक बेटी रही हूं। इस मामले में मैंने अभी तक किसी से बात नहीं की है फिर मैं दंगों में कैसे शामिल हो सकती हूं? हम अदालत में विश्वास करते थे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और हम सही सलामत घर वापसी करेंगे। लेकिन परिणाम विनाशकारी था और फैसला हमारे खिलाफ आया था। उस वक्त दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया। हमारी मनोव्यथा ऐसी थी तो कैसे कोई साजिश के बारे में सोच भी सकता है।

 
विज्ञापन
Honeypreet says Media showed me as a traitor
हनीप्रीत
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान को पिछले महीने 2002 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के लिए दोषी ठहराया गया था जिसके बाद में सीबीआई कोर्ट ने इस राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया था। इस फैसले के आते ही हरियाणा, पंजाब यहां तक ​​कि दिल्ली के विभिन्न भागों में डेरा अनुयायियों में भारी रोष देखने को मिला, जिसके बाद इन राज्यों में बड़े पैमाने पर हिंसा भी हुई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed